नच बलिए का धमाका: बिना बलिए के ही लड़ रही हैं रश्मि यानि कि तप्पू!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 में आए दिन कोई ना कोई कंट्रोवर्सी तो मानी हुई बात है। लेकिन ताज़ा अफवाहों की मानें तो रश्मि देसाई कंट्रोवर्सी में एक अजीब सी बात हुई जो शायद किसी ने नोटिस नहीं की। जब सबने उन्हें धोखेबाज़ कहा और शो छोड़ने की धमकी दी तो उन्होंने इमोशनल कार्ड का बखूबी इस्तेमाल किया।
लेकिन इन सब में जिस इंसान को सबसे ज़्यादा बोलना चाहिए था उन्होंने इससे पल्ला झाड़ लिया। बात हो रही है रश्मि के बलिए यानि कि नंदीश संधू की। नंदीश ने ना ही रश्मि का तब साथ दिया जब लोग उन्हें काफी कुछ कह रहे थे ना ही तब जब उन पर धोखाधड़ी का इल्ज़ाम लगा।
Nach Baliye हफ्ता: ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!
उल्टे नंदीश ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं थी और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। गौरतलब है कि नंदीश और रश्मि दोनों ही अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं। अब देखना ये है कि किसी ने ध्यान दिया कि ये जोड़ी भी थोड़ी अजीब सी है!
OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!


Click it and Unblock the Notifications












