Sunil Pal के किडनैपिंग केस में आया एक नया मोड़, पुलिस का दावा कॉमेडियन ने खुद करवाया अपना अपहरण!

Sunil Pal Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों चर्चा में हैं। उनके और किडनैपिंग मामले को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले सुनील पाल किसी इवेंट के लिए हरिद्वार गए थे और वहां उनका कथित तौर पर अपहरण हो गया।
5-6 लोगों को किया गिरफ्तार
यह घटना 2 दिसंबर को हुई थी। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन 8 लाख रुपये देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कॉमेडियन के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी, जिसमें किडनैपर्स मेरठ की एक दुकान से महंगे जूलरी खरीदते हुए दिखाई दे रहे थे। मुंबई पुलिस ने दोनों जूलर्स के बैंक खाते जब्त कर लिए हैं और किडनैपिंग मामले में 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed को कपड़े उतारकर एडवरटाइज करने के लिए बड़े ब्रांड ने किया अप्रोच, एक्ट्रेस ने कर दिया बेनकाब!
लोगों ने लगाया दिखावा करने का आरोप
कई लोगों ने सुनील पाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ये सब दिखावा करके सिर्फ पीआर के लिए किया है। हालांकि, कॉमेडियन ने इन अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि ये कोई पीआर स्टंट नहीं था। हालांकि, अब इस मामले में एक नया अपडेट आया है। मेरठ पुलिस के मुताबिक, सुनील पाल ने खुद ही अपनी किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई थी।
यह भी पढ़ें- Mahira Khan क्यों आखिर Shah Rukh Khan का नाम सुनकर बोलीं- 'उनका नाम ही ना लो'
Sunil Pal का ऑडियो हुआ वायरल
पुलिस ने बताया कि उनका किडनैप नहीं हुआ था और उनके हाथ सुनील पाल का एक ऑडियो लगा है जिसमें वह किडनैपर्स से बात करते हुए कह रहे हैं, 'मैंने शिकायत नहीं की, मीडिया और साइबर क्राइम वालों ने यह सब किया है।' कहा जा रहा है कि यूपी पुलिस जल्द ही मुंबई पुलिस के साथ मिलकर इसका खुलासा कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Viral Video: भगवान के भजन पर छोटी बच्ची ने किया ऐसा डांस, देखकर दीवाने हो गए लोग, वीडियो देखकर की तारीफ!
Sunil Pal ने कही ये बात
अब सुनील पाल ने आजतक से बातचीत में इस क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी ऑडियो सुना है और बताया कि आरोपियों ने उनसे बहुत चालाकी से ऐसे सवाल पूछे हैं कि वे उनके जवाब दे देंगे। सुनील पाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें धमकाया जा रहा है। इसलिए उन्होंने किडनैपिंग के बारे में चुप रहने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- सुसाइड नोट में पत्नी का नाम लिख, इस शख्स ने ले ली अपनी जान, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ- #JusticeForAtulSubhash
हालांकि, सुनील पाल का कहना है कि अब ऑडियो का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा रहा है और उन्होंने डर के कारण किसी को भी कॉल के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'अगर किसी व्यक्ति के सिर पर बंदूक रखी जाए तो वह कुछ भी करने को तैयार हो जाएगा, मैंने भी यही किया।'
यह भी पढ़ें- Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में ये शख्स बन गया भिखारी, 24 घंटे मांगता रहा भीख, मिले सिर्फ इतने रुपए
उन्होंने आगे बताया कि उन पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यह सब करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि उनकी फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है। उन्हें लगता है कि यह सब उन्हें धमकाने के लिए किया जा रहा है और वह उन्हें बताना चाहते हैं कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने लड़ने का फैसला किया है और पुलिस को हर मैसेज और कॉल की जानकारी दे दी है जो मुझे उनसे मिल रही है। ये चालाक लोग हैं, वे मुझे गलत साबित करके भागने की कोशिश कर रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











