Mahira Khan क्यों आखिर Shah Rukh Khan का नाम सुनकर बोलीं- 'उनका नाम ही ना लो'

MAHIRA KHAN

Mahira Khan On Shah Rukh Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने राहुल ढोलकिया की 2017 की फिल्म रईस में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में स्क्रीन शेयर किया था। जिसके बाद से ही माहिरा अपने इंटरव्यूज में अक्सर शाहरुख का नाम लेती हैं और कई लोगों को लगता है कि माहिरा शाहरुख के नाम का इस्तेमाल करती हैं।

Mahira Khan ने किया पलटवार

अक्सर माहिरा खान ने नेटिजन्स से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है जो उन पर ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हैं। हाल ही में कराची में आलमी उर्दू कॉन्फ्रेंस 2024 में एक्ट्रेस ने ट्रोल्स पर पलटवार किया।

बातचीत के दौरान माहिरा ने कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू होता है तो उनसे हमेशा शाहरुख खान के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस के बारे में सवाल किया जाता है। माहिरा ने बताया कि शाहरुख से उनका मन कभी नहीं भरेगा। माहिरा ने शेयर किया, "मुझसे कोई पूछता है तो मैं उसका जवाब देती हूं। फिर लोगों को लगता है कि मैं उनके बारे में बात कर रही हूं। मैं अपने आप कभी नहीं बात करती हूं।"

'मुझसे पूछिए ही नहीं उनके बारे में'

इवेंट के दौरान होस्ट ने माहिरा से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बारे में पूछा, जहां कई यूजर्स ने उन पर पब्लिसिटी के लिए खान के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि आप मुझसे पूछिए ही नहीं उनके बारे में फिर।'

ऐसे हुआ Mahira Khan का सेलेक्शन

इससे पहले, राहुल ने बताया कि गौरी खान की मां ने माहिरा का नाम सुझाया था, जिसके बाद उन्हें रईस में कास्ट किया गया। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ढोलकिया ने बताया, "गौरी की मां ने माहिरा को देखा था और मेरी मां ने उन्हें किसी पाकिस्तानी टेलीविजन शो में देखा था। उन दोनों ने कहा: 'ये लड़की अच्छी है।' हनी त्रेहान हमारे लिए कास्टिंग कर रहे थे। मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या वह माहिरा को जानते हैं। उन्होंने कहा, 'वह यहां मुंबई में कुछ प्रमोशनल काम के लिए आई हैं।' फिर उन्होंने कहा, 'मैं उसे कल लेकर आऊंगा, आप उसका ऑडिशन ले सकते हैं।' फिर हमने एक्सेल ऑफिस में उसका ऑडिशन लिया। ऑडिशन के बाद, मैंने ऐलान किया, 'मुझे मेरी आसिया मिल गई है।'

More from Filmibeat

Read more about: mahira khan shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X