Video: सो मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में ये शख्स बन गया भिखारी, 24 घंटे मांगता रहा भीख, मिले सिर्फ इतने रुपए

Viral Video: सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर कभी-कभी रील बनाने के लिए हद ही पार कर जाते हैं। कभी कोई क्रिएटर लोगों का ध्यान खींचने के लिए जोखिम भरे स्टंट करता नजर आता है, तो कभी कोई क्रिएटर डांस और ट्रेंडिंग गानों पर लिप-सिंकिंग करता दिख जाता है। लेकिन हाल ही में एक इंस्टाग्रामर ने तो सारी हदें ही पार कर दी।
कंटेंट क्रिएटर ने मांगी भीख
इंस्टाग्राम पर पंथा देब ने शहर की सड़कों पर अपने पब्लिक स्टंट को रिकॉर्ड किया। वीडियो में, उन्होंने शहर की सड़कों पर भीख मांगते हुए रिकॉर्ड किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए इसे "24 घंटे का चैलेंज" कहा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे दिन पैसे मांगे। हालांकि, सीन में उन्हें केवल दिन में ही भीख मांगते हुए दिखाया गया है।
वीडियो की शुरुआत में देब लोगों को अपनी एक्टिविटी के बारे में बताते हुए दिखाई दिए। इस अनोखे चैलेंज को एक्सेप्ट करने से पहले, उन्होंने दर्शकों को बताया कि वो आज भीख मांगने जा रहे हैं और देखेंगे कि वह इससे कितना कमा सकते हैं।
अलग-अलग जगह पर जाकर मांगी भीख
देब बिजी सड़कों, बस स्टैंडों के किनारे बैठकर शहर भर में घूमकर भीख मांगते दिखे। उन्होंने लोगों से थोड़ी बातचीत भी की और उनसे कुछ पैसे देने के लिए रिक्वेस्ट की। वीडियो में उन्हें सड़कों पर बैठे हुए और एक जगह से दूसरी जगह भीख मांगते हुए रिकॉर्ड किया गया।
बुजुर्ग महिला को दिए पैसे
कोलकाता में भीख मांगने के चैलेंज के दौरान उन्हें लोगों से 2 से 20 रुपये मिले। रील के अंत में उन्होंने बताया कि भीख मांगने के अपने स्टंट से उन्होंने कितनी रकम इकट्ठी की। यह कोई बड़ी रकम नहीं थी, लेकिन उन्होंने सड़क पर भीख मांगकर जो पैसे इकट्ठे किए, उन पैसों को एक बुजुर्ग महिला को दान कर दिया, जिसके बारे में उनका दावा है कि वह बेघर थी।
वायरल हो रहे वीडियो
अगर आप जानना चाहते हैं कि उस दिन उन्होंने कितने पैसे इकट्ठे किए, तो यह रकम 34 रुपये थी। यह वीडियो 7 दिसंबर को ऑनलाइन अपलोड किया गया था और यह पहले ही वायरल हो चुका है। अब तक इस क्लिप को 1.6 लाख बार देखा जा चुका है और करीब 6,000 लोगों ने इसे लाइक किया है।


Click it and Unblock the Notifications










