Anupamaa Written Update: अधिक गुस्से में रोमिल पर उठाएगा हाथ, अनुज अनुपमा लेंगे दिल तोड़ने वाला फैसला

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज का बड़ा भाई कपाड़िया हाउस में अपने नाजायज बेटे रोमिल को लेकर आता है। रोमिल को देखते ही बरखा फंक्शन में बवाल कर देती है और अंकुश के बेटे को तुरंत बाहर करने के लिए कहती है। लेकिन अंकुश अपने बेटे को किसी भी हाल में छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं होता।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा रोमिल को कहेगी कि वो इस घर से चला जाए लेकिन रोमिल उससे बदतमीजी से बात करता है। इन लोगों का झगड़ा देखकर अनुज अनुपमा अंकुश बरखा से कहेंगे कि वो इस मामले को शांति से निपटाएं और बच्चे के साथ बदतमीजी ना करें। इस पर अधिक अपने जीजा अंकुश पर चिल्लाने लग जाता है कि वो उसके बेटे को कहीं और छोड़कर आए और उसकी बहन को चोट पहुंचाना बंद कर दे। इस पर अंकुश कहता है कि अगर यही चीज उसने आज से 15 साल पहले की होती तो?
अंकुश बरखा से कहता है कि अगर वो उसके भाई अधिक को स्वीकार कर सकता है तो वो उसके बेटे को क्यों नहीं स्वीकार कर सकती। बरखा अंकुश को पागल कहती है और रोमिल को उस घर से ले जाने को बोलती है। यह सब सुनकर अनुपमा उन दोनों को शांत करवाती है और कहती है कि वो उस बच्चे के बारे में तो सोचे, जिसके बारे में बात हो रही है। अनुपमा कहेगी कि इस बच्चे के कोमल मन को बहुत चोट पहुंचेगी तो वो लोग ऐसा ना करे।
यह भी पढ़ें- कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'
अधिक कहेगा कि उसका एटीट्यूड देखकर तो नहीं लग रहा कि इसका मन कोमल होगा तो अनुपमा कहेगी कि ये अपना एटीट्यूड इस वजह से दिखा रहा है ताकि लोग इसके अंदर नहीं झांक पाए। अनुपमा कहेगी कि यहां कोई भी फैसला गुस्से में नहीं होगा, बल्कि सोच समझकर शांति से होगा।
शाह परिवार में अंकुश के बेटे के ऊपर चर्चा होती है। सबलोग अंकुश के धोखे को लेकर बात करेंगे और कहेंगे कि बरखा की गलती नहीं और अंकुश के बेटे को कपाड़िया हाउस में नहीं रहना चाहिए। इस पर बापूजी कहते हैं इन सबकी सजा बच्चा क्यों भुगते तो इस पर बा कहेगी कि अंकुश जैसी हरकत अगर काव्या करे तो क्या वनराज उसके नाजायज बच्चे को स्वीकारेगा? इन सबके बीच वनराज को अपने कर्म याद आ जाते हैं कि उसने अनुपमा के साथ बहुत बुरा किया था, उसे धोखा दिया था। उसने जो बोया है, वही काट रहा है।
उधर बरखा का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिक उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन बरखा रोती ही रहती है। दूसरी तरफ वनराज भी दुखी है। काव्या उसके पास आती है और वो कहती है कि वो बस एक बार उसकी बात सुन ले। लेकिन वनराज वहां से उठकर चला जाता है। वहीं कपाड़िया हाउस में अधिक रोमिल को धक्के मारकर घर से निकालने की कोशिश करता है। लेकिन तभी अंकुश और अनुज आकर अधिक को रोक देते हैं।
यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...
अनुपमा कहती है कि जब फैसला सुबह होना था तो अभी झगड़ा क्यों किया जा रहा है और इस पर बरखा कहती है कि फैसला अभी होगा मुझसे सुबह तक का इंतजार नहीं हो रहा है। तो अनुज अनुपमा कहते हैं कि किसी को घर छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है और अंकुश और बरखा के बीच जो है उसे वो दोनों ही सुलझाएं। साथ ही उन्हें रोमिल के कपाड़िया हाउस में रहने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications