Vijay Deverakonda, Rana Daggubati के खिलाफ मामला हुआ दर्ज, परिवारों को मुसीबत में डालने का लगा आरोप

Vijay Deverakonda

FIR Against Tollywood Actors: सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में 25 मशहूर हस्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम शामिल हैं जैसे विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता और निधि अग्रवाल। फणीन्द्र सरमा नामक एक व्यापारी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह FIR दर्ज की गई है।

हैदराबाद में दर्ज की गई FIR

FIR हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। यह शिकायत 19 मार्च, 2025 को दर्ज की गई थी, जिसमें मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के अवैध जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला गया था।

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma ने तलाक से पहले बेवफाई और मारपीट पर रिलीज किया गाना, 'गैरों के बिस्तर पर...'

शिकायत में परिवारों को मुसीबत में डालने की बात कही

शिकायत के अनुसार, ये प्रसिद्ध हस्तियां विभिन्न सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने के लिए कथित तौर पर भारी रकम वसूल रहे हैं। एनडीटीवी के अनुसार, शिकायत में कहा गया है, "इन अवैध प्लेटफार्मों में हजारों लाखों रुपये शामिल हैं और यह कई परिवारों को संकट में डाल रहा है, खासकर मिडल क्लास और लोअर मिडल क्लास के लोगों को।"

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma संग तलाक के बाद Yuzvendra Chahal की टी-शर्ट हुई वायरल, बिना बोले ही डिवोर्स की वजह बता डाली!

'परिवारों को फाइनेंशियल लॉस हो रहा है'

FIR में यह भी कहा गया है, "ये प्लेटफॉर्म जनता को, खास तौर से ऐसे लोगों को जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत है, अपनी मेहनत की कमाई और परिवार के पैसे को उन ऐप्स/वेबसाइट्स में इनवेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और धीरे-धीरे उनके आदी हो रहे हैं, जिससे लोगों को फाइनेंशियल लॉस हो रहा है।"

यह भी पढ़ें- तलाक के लिए कोर्ट जाते समय Dhanshree Verma को आया गुस्सा, आपा खोते हुए बोलीं- 'ये क्या बर्ताव है?'

FIR धोखाधड़ी से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी अधिनियम और राज्य कानूनों की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma की टूट गई शादी, वकील ने वीडियो में किया ये खुलासा

इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ

ऊपर नाम दिए गए नामों के अलावा कई दूसरे सेलेब्स और इंफ्लुएंसर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जैसे अनन्या नगला, सिरी हनुमंथु, श्रीमुखी, वर्षिनी सुंदरराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, इमरान खान, विष्णु प्रिया, हर्ष साईं, सनी यादव, श्यामला, टेस्टी तेजा और बंडारू शेषयानी सुप्रिता।

यह भी पढ़ें- देर रात हर उम्र के आशिकों का छेड़ने निकलीं Malaika Arora, डीप नेक ड्रेस पहनकर ढाया कहर!

एनडीटीवी के अनुसार, FIR के बारे में बात करते हुए प्रकाश राज ने इस बात पर सहमति जताई कि वह 2015 में भी इस तरह के विज्ञापन में नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "हमने एक साल बाद ही इस विज्ञापन से किनारा कर लिया था।" एक्टर ने कहा कि वह मामले के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी? एक्टर ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X