REJECTED: 'करनी ही नहीं है आमिर खान की दंगल'
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान की दंगल को लेकर फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ताज़ा खबरों की मानें तो फिल्म के लिए फाइटर संग्राम सिंह को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है।
संग्राम सिंह आखिरी बार नच बलिए 7 में दिखाई दिए थे और उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। उन्हें आमिर खान के अपोज़िट भूमिका ऑफर की गई पर चूंकि आमिर हीरो हैं इसलिए फाइट में जीतते वही।
[प्रेम रतन धन पायो रिजेक्ट करने के लिए हिम्मत चाहिए!]
बस संग्राम ने इस बात से इंकार कर दिया। उन्होंने साफ साफ कहा कि वो नेशनल लेवेल के एथलीट हैं और कितने युवा उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। ऐसे में वो केवल आमिर खान के साथ फिल्म करने के लिए अपने फैन्स को निराश नहीं करेंगे।
[ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट की 13 फिल्में!]
वैसे भी ये उनकी रोज़ी रोटी है और वो इससे गद्दारी नहीं कर सकते। जो कुशती कर के वो मेडल पर मेडल जीत चुके हैं, उसी कुश्ती में वो आमिर खान से कैसे हार सकते हैं भला। इस बात के लिए संग्राम को पूरी रिस्पेक्ट के साथ SALUTE!
जानिए आमिर की दंगल और सलमान की सुलतान का अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications













