आखिर 'कैरेक्टरलेस बाबा रामदेव' से राखी क्यों चाहती हैं शादी करना?
हाल ही में दिल्ली में हुए एक प्रमोशन इवेंट के दौरान बिंदास आयटम गर्ल ने कहा कि वो बाबा रामदेव से शादी करने की इच्छा रखती हैं। वो दुनिया के लिए बाबा रामदेव होगें लेकिन मेरे लिए तो वो स्वामी रामदेव हैं।
राखी ने कहा कि उन्हें बाबा रामदेव की बातें बहुत अच्छी लगती हैं। वो बेहद ही प्रभावशाली इंसान है। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि अगर वो शादी के लिए बाबा रामदेव को मना लेती हैं तो उन्हें कभी भी कोई रोग नहीं होगा क्योंकि बाबा अपने योग से उनके रोग को ठीक कर देगें।
लेकिन यहां आपको बता दें कि ये वही राखी सावंत हैं, जब रामलीला मैदान में बाबा रामदेव अनशन पर बैठे थे तो उन्होंने बाबा रामदेव के बारे में कहा था कि उनका अनशन नौटंकी वाला है। वो गंदी राजनीति खेल रहे हैं। वो लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ा रहे हैं। बाबा रामदेव हमें यानी आयटम गर्ल्स को कहते हैं कि हम चरित्रहीन है, लेकिन इतना बता दें कि हम नहीं बल्कि बाबा रामदेव चरित्रहीन है। वो पब्लिसिटी पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
खैर अब वो ही राखी बाबा रामदेव से शादी करने का मन बना रही हैं, बाबा रामदेव से उनकी शादी होती है या नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चल जायेगा लेकिन अपने इस बयान के चलते वो सुर्खियों में जरूर आ गयी है। लोग हंस-हंस कर उनकी बातें लोगों से कर रहे हैं, शायद ये ही राखी भी चाहती थीं, वैसे इस बात के लिए राखी की दाद देनी चाहिए क्योंकि वो जानबूझकर ऐसी हरकत करती है कि लोग उन्हीं के बारे में बातें करना शुरू कर देते हैं। कल तक बाबा रामदेव को पब्लिसिटी का भूखा बताने वाली राखी आज खुद पब्लिसिटी के लिए ऊंटपटाबयान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
