बाबा रामदेव पर आया राखी का दिल, बताया अपना स्वामी

हुआ यूं कि दिल्ली के प्रोग्रम में शिरकत करने पहुंची राखी से किसी ने पूछा कि वो शादी कब कर रही हैं तो उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि जिस दिन बाबा रामदेव तैयार हो जायेगें उस दिन वो शादी कर लेगीं। राखी ने कहा कि वो बाबा से काफी प्रभावित हैं, बस वो उनकी हां का इंतजार कर रही है। वो दुनिया के लिए बाबा रामदेव होगें लेकिन मेरे लिए तो स्वामी रामदेव हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले राखी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से शादी करने की बात कही थी, जब उनसे पूछा गया कि कल तक तो आप राहुल गांधी से शादी करना चाहती थीं इस पर राखी ने बोला कि उन्हें राहुल गांधी बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनकी और सोनिया गांधी से पट नहीं पायेगीं, इसलिए वो राहुल गांधी का ख्याल अपने दिल से निकाल रही है। फिलहाल इस समय उनके दिलो-दिमाग पर बाबा रामदेव छाये हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











