''सुल्तान BUMPER हिट होने वाली है.. इसका फायदा मेरी फिल्म को भी मिलेगा....''

By Neeti

सलमान खान की फिल्म सुल्तान ब्लॉकबस्टर होने वाली है.. इसमें तो कोई शक नहीं। लिहाजा, सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। ताजा बात करें तो आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' का पोस्टर भी सुल्तान की रिलीज को ध्यान में रखते हुए ही किया।

 Sultan

दंगल के पोस्टर को सुल्तान से दो दिनों पहले रिलीज करना आमिर की सोची समझी प्लान है। आमिर खान ने अपने इस फैसले पर बात करते हुए कहा, सुल्तान सुपर डुपर हिट होने वाली है.. लाखों लोग इस फिल्म को देखने आने वाले हैं.. लिहाजा, जो भी लोग फिल्म देखने आएंगे, कम से कम वे थियेटर के बाहर लगी दंगल की पोस्टर तो जरूर देंखेगे।

''सलमान खान, शाहरूख खान मुझसे कहीं ज्यादा बड़े STAR हैं....''

इतना ही नहीं, आमिर ने कहा कि, सुल्तान सुपरहिट तो होगी ही.. वहीं, इस फिल्म की ओपनिंग भी धमाकेदार रहेगी। इसीलिए कम से कम हम एक कोने में खड़े लोगों को यह याद दिलाएंगे कि हम भी 6 महीने के बाद आने वाले हैं।

#BoxOffice: 'सुल्तान' का धमाका.. एडवांस बुकिंग से हुई ताबड़तोड़ शुरूआत!

हम्मम.. कोई शक नहीं कि सुल्तान देखने के लिए फैंस अभी से बेसब्र हैं। और इसका फायदा कहीं ना कहीं दंगल को भी मिल ही जाएगा। बता दें, दंगल के पोस्टर की काफी तारीफ हो रही है। इस पोस्टर में आमिर खान अपनी चार बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। दंगल 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X