शाहरूख से लेकर प्रियंका तक इस फिल्म पर थे फिदा....अब सीक्वल धमाका
बिपाशा बसु की अलोन तो सबको याद होगी। करण सिंह ग्रोवर के इस बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिपाशा बसु को पूरे बॉलीवुड ने सपोर्ट किया था। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने अलोन फिल्म का ट्रेलरट्वीट करके बिपाशा को ढ़ेर सारी बधाई दी और कहा कि वो अब कभी भी बिपाशा बासु से अलोन यानी अकेले नहीं मिलेंगे।
और अब आ रहा है फिल्म का सीक्वल। लेकिन अगर खबरों की मानें तो इस बार बिपाशा बसु को रिप्लेस कर दिया है उर्वशी रौतेला। उन्होंने सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में एंट्री ली और हाल ही में सनम रे में दिखाई दी थीं।
[शाहरूख - ऋतिक तक को पछाड़ चुकी हैं बिपाशा]
अब फिल्म से बिपाशा को क्यों हटाया गया ये तो कोई नहीं कह सकता लेकिन उर्वशी रौतेला के लिए ये फिल्म गेमचेंजर हो सकती है। वैसे भी हाल ही में सुलतान को पाने के लिए उन्होंने जो हरकतें की हैं उसके बाद से मीडिया की नज़र लगातार उन पर है। और वो काफी बदनाम हो चुकी हैं।
ऐसे में उर्वशी के पास मौका है कि अपनी बोल्ड इमेज को फिल्म में इस्तेमाल कर लें। जानिए और किन फिल्मों के सीक्वल बॉलीवुड में दे रहे हैं दस्तक -


Click it and Unblock the Notifications














