REALITY: मत खाइए धोखा, फैन्स ने बनाया है 'उड़ता पंजाब' का पोस्टर!
उड़ता पंजाब का पहला पोस्टर लोगों के बीच बुरी तरह से वायरल हो गया है। पर सच्चाई ये है कि ये फिल्म का पोस्टर नहीं है। दरअसल ये सब तमाशा शुरू हुआ जब एक फैन ने ये पोस्टर ट्वीट किया और एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन पोर्टल ने इस खबर को वायरल कर दिया। बस तब से ये पोस्टर वायरल हो गया।
पर हकीकत ये है कि फिल्म का अभी तक कोई भी पोस्टर जारी नहीं हुआ है। फिल्म में शाहिद कपूर की फोटो फिल्मफेयर के उनके एक फोटोशूट से ली गई है जबकि आलिया का लुक हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के एक सीन से लिया गया।
दिलजीत दोसान्ज्ह को हिंदी दर्शक ज़्यादा नहीं जानते पर उनकी तस्वीर उनकी एक पंजाबी फिल्म की है वहीं करीना कपूर का लुक उनकी काफी पुरानी फिल्म फरदीन खान स्टारर देव से उठाया गया।
हालांकि पोस्टर को देखकर ही समझ आ जा रहा है कि पोस्टर फैन्स ने बनाया। ऐसे में चौंकाने वाली बात ये है कि मीडिया हाउस ने इन खबरों को वायरल क्यों किया?


Click it and Unblock the Notifications



