Bollywood Highlights: भारत की ओर से 2018 पहुंची ऑस्कर, द वैक्सीन वॉर और फुकरे 3 आज थियेटर्स में रिलीज

the-vaccine-war-fukrey-3-release-film-2018-is-india-official-entry-for-oscars-2024-bollywood-live

Entertainment Live Updates, 28th September: नए दिन की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट जगत में काफी हलचल देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां सिनेमाघरों में आज दो बॉलीवुड फिल्मों ने दस्तक दिया है- द वैक्सीन वॉर और फुकरे 3। वहीं, मलयालम फिल्म "2018: एव्रीवन इज अ हीरो" को ऑस्कर में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली है।

जी हां, जूड एंथनी जोसेफ के डायरेक्शन में बनी 218 बुधवार को जूरी द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म की कैटेगरी के लिए चुनी गई। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होंगे।

आज रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करें.. तो विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' दर्शकों के सामने आ चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। अब सोशल मीडिया पर दर्शक इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।

LIVE Feed
  • Sep 28, 2023 8:01 PM

    सायरा बानो ने लता मंगेशकर को उनकी 94वीं जयंती पर किया याद

    दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने 'भारत कोकिला' लता मंगेशकर को उनकी 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्‍हें याद किया। उन्‍होंने कहा कि वह हमेशा उनके साथ बिताए पलों को संजोकर रखती हैं। सायरा ने इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें तीनों को हंसते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं। दिलीप साहब और मैंने उनके साथ जो पल बिताए हैं, उन्हें मैं हमेशा याद रखती हूं। उनकी कला को हम सभी के दिलों में हमेशा संजोकर रखा जाएगा।"

  • Sep 28, 2023 7:31 PM

    मक्का में अपना पहला उमराह करने पहुंची सना मकबूल

    सना मकबूल हाल ही में उमराह के लिए मक्का मदीना गईं जो सऊदी अरब में स्थित है। ईद मिलाद उन नबी के खास दिन पर सना ने पैगंबर मुहम्मद का आशीर्वाद मांगा तो उन्हें ब्लैक बुर्का पहने देखा गया। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि वह पहली बार उमराह के लिए मक्का पहुंची हैं।

  • Sep 28, 2023 7:31 PM

    फिल्म उद्योग में राम चरण के 16 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं प्रशंसक

    प्रमुख टॉलीवुड अभिनेता राम चरण के प्रशंसक फिल्‍म उद्योग में उनके 16 साल पूरेे होने का जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्‍म 'रंगस्थलम' को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। अभिनेता राम चरण ने इसे अपने करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उनका मानना है कि यह यात्रा किसी शानदार, विस्मयकारी प्रदर्शन और यहां तक कि ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' के लिए ऑस्कर जीत से कम नहीं है।

  • Sep 28, 2023 6:31 PM

    'हैरी पॉटर' के 'डम्बलडोर' सर माइकल गैंबोन का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली है। ये दुखद खबर एक्टर की पत्नी और बेटे ने दी है। एक्टर की मौत की खबर से ना सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

  • Sep 28, 2023 5:55 PM

    रंग दे बसंती स्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुसे नेता... धमकी देकर खाली कराया पूरा ऑडी

    Siddharth Forced To Leave Press Conference Of Chithha Movie: अभिनेता सिद्धार्थ को चिट्ठा मूवी की प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। अभिनेता सिद्धार्थ को कावेरी जल विवाद पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों के कारण तमिल फिल्म 'चिट्ठा' की प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 28, 2023 5:14 PM

    भांगड़ा करते हुए फिसला शिल्पा शेट्टी का पैर, धड़ाम से बुरी तरह गिरी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो जमकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और इसमें वह पंजाबी सिंगर और एक्टर अम्मी विर्क के पॉपुलर गाने 'वांग दा नाप' पर डांस करती हुई नजर आई. इस वीडियो के दौरान ग्रीन और सिल्वर कलर का उन्होंने बेहद ही हैवी लहंगा पहन रखा था और भांगड़ा करती हुई नजर आ रही थी. भांगड़ा के स्टेप्स करते-करते उनका पर अचानक से फिसल गया और वह गिर पड़ी.

  • Sep 28, 2023 4:19 PM

    VIDEO: पाकिस्तानियों देख लो मेरे सचिन की बॉडी... सीमा ने दिखाई सचिन की जिम वाली बॉडी और..

    सचिन मीणा की पड़ोसन बीते दिनों काफी चर्चा में रही थी। महिला का कहना था कि सचिन मीणा लप्पू सा है, झींगुर सा है। उसमें ऐसा क्या है कि सीमा हैदर ने उससे शादी कर ली। अब एक बार फिर सचिन मीणा सुर्खियों में आ गया है। इस बार सचिन जिम वीडियो को लेकर चर्चा में है। लप्पू सा दिखने वाला सचिन अब जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग कर रहा है। सचिन के इस वीडियो को शेयर करते हुए सीमा ने लिखा, "देख लो पाकिस्तान वालो मेंरे सचिन की बॉडी"

  • Sep 28, 2023 2:49 PM

    पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर 'गदर 2' बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

    आखिरकार, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने इतिहास रच ही दिया। बता दें, अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान (524.53 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। इसी के साथ, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। अपने सातवें वीकेंड की कमाई के साथ गदर 2 ने 524.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर 'गदर 2' बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
  • Sep 28, 2023 2:33 PM

    शाहरुख खान की जवान पर आया धांसू ऑफर, एक खरीदने पर एक फ्री, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त

    Jawan Movie Offer: शाहरुख खान स्टारर 'जवान' को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। यह एक्शन फिल्म अब विश्व स्तर पर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में से एक बन गई है।

    शाहरुख खान की जवान पर आया धांसू ऑफर, एक खरीदने पर एक फ्री, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त
  • Sep 28, 2023 1:38 PM

    दो हसीनाओं ने मिलकर Ranbir Kapoor की उतारी थी इज्जत, एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा - 'मैं उन्हें कंडोम...'

    रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के लिए तो फेमस हैं ही साथ ही उनके नाम कई ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हैं, जिसे जानने के बाद तो कई लोग हैरत में पड़ गए थे। रणबीर कपूर कई बार अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आ चुके हैं और एक बार तो उन्हीं की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी थीं।

    दो हसीनाओं ने मिलकर Ranbir Kapoor की उतारी थी इज्जत, एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा - 'मैं उन्हें कंडोम...'
  • Sep 28, 2023 1:31 PM

    "तुमने मेरी जिंदगी बदल दी",- मॉनी रॉय के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने लिखा खास नोट

    बी- टाउन की बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में मोनी रॉय और दिशा पाटनी शामिल होती हैं। दोनों एक-दूसरे की खास दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाती रहती है, जन्मदिन पर दिशा पाटनी ने मौनी रॉय को खास बधाई दी।

  • Sep 28, 2023 12:53 PM

    आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और लिखा, my love.. my best friend.. my happiest place.. as you read this caption from your secret account sitting right next to me .. 😬😬 all I’d like to say is.. happy birthday baby… you make it ALL magical ♾️✨♥️

  • Sep 28, 2023 12:02 PM

    शाहरुख खान ने जवान टिकट पर 1 खरीदें और 1 पाएं की घोषणा की

    शाहरुख खान की जवान ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके बाद अभिनेता ने ट्विटर पर ऐलान किया कि.. अब जवान के 1 टिकट पर 1 मुफ्त पाएं। उन्होंने लिखा, "भाई को, बहन को… दुश्मन को, यार को… चाचा-चाची, फूफा-फूफी, माँ-मामी... और हां, अपने प्यार को… कल जवान दिखाइए! सब के लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट!!! तो कल से.. परिवार, यार और प्यार.. बस 1 टिकट खरीदें और बाकी 1 मुफ़्त पाएं! पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन।"

  • Sep 28, 2023 11:26 AM

    हनीमून नहीं जाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों दिल्ली में है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ये दोनों दो रिसेप्शन देंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों एक ही रिसेप्शन देंगे, वो भी मुंबई में। साथ ही दोनों सितारों ने अपने काम की वजह से अपना हनीमून भी पोस्टपोन कर दिया है।

  • Sep 28, 2023 10:36 AM

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का धमाकेदार टीजर रिलीज

    संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। और कोई शक नहीं कि ये जबरदस्त है। टीजर में लगभग सभी किरदारों की एक झलक दिखा दी गई। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल.. सभी अपने किरदारों में शानदार दिख रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

  • Sep 28, 2023 9:44 AM

    रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन आज

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर, उनकी मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता के आधी रात के जश्न की एक झलक शेयर की। उन्होंने दो केक की तस्वीर के साथ लिखा, "मेरे सबसे खास के साथ जन्मदिन का जश्न"। जिनमें से एक पर 'हैप्पी बर्थडे राहा के पापा' लिखा था और दूसरे में आलिया- रणबीर की शादी का फ्रेम..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X