दो हसीनाओं ने मिलकर Ranbir Kapoor की उतारी थी इज्जत, एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा - 'मैं उन्हें कंडोम...'

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के फेसम और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने पिछले साल ही शादी की थी और पिछले साल ही पिता बन गए। एक्टर अपनी फिल्मों से भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के लिए तो फेमस हैं ही साथ ही उनके नाम कई ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हैं, जिसे जानने के बाद तो कई लोग हैरत में पड़ गए थे। रणबीर कपूर कई बार अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आ चुके हैं और एक बार तो उन्हीं की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी थीं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय बॉलीवुड में सबसे फेमस जोड़ी थी। करियर के शुरुआती दौर में उनका प्यार परवान चढ़ा लेकिन दो साल के रिश्ते के बाद, उन्होंने अपने ब्रेक-अप की खबर से अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि, अफवाहें थीं कि ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि रणबीर ने उन्हें धोखा दिया था।
'कॉफी विद करण' में एक बार रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने रणबीर के लिए कुछ ऐसा कहा था, जिसे जानने के बाद कई लोग हैरान रह गए थे और रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर तो एक्ट्रेस से नाराज तक हो गए थे। इस शो में दीपिका के साथ सोनम कपूर भी पहुंची थीं और उन्होंने भी रणबीर कपूर की इज्जत की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
कॉफी विद करण में जब करण ने सोनम से पूछा कि वह रणबीर के बारे में क्या सोचती हैं, तो उन्होंने कहा कि रणबीर एक "बहुत अच्छे दोस्त" हैं, लेकिन वह नहीं जानती कि "क्या वह एक अच्छे बॉयफ्रेंड हैं?"। उन्होंने रणबीर के साथ इतने लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए दीपिका की सराहना की, जिस पर दीपिका ने हंसते हुए कहा, "धन्यवाद"।
शो के इसी एपिसोड के दूसरे पार्ट में दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसकी उम्मीद उनसे कोई नहीं कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह रणबीर को कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह किसी दिन रणबीर के रूप में जगीं तो वह दोबारा सो जाना चाहेंगी। बाद में उन्होंने उसे सेक्स अपील के मामले में सबसे कम रेटिंग दी। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने दीपिका को खरी-खोटी सुनाई।


Click it and Unblock the Notifications














