शाहरुख खान की जवान पर आया धांसू ऑफर, एक खरीदने पर एक फ्री, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त

Jawan Movie Offer: शाहरुख खान स्टारर 'जवान' को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। यह एक्शन फिल्म अब विश्व स्तर पर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में से एक बन गई है।
शाहरुख खान ने बुधवार को अपनी उपलब्धि का जश्न यह घोषणा करते हुए मनाया कि उनकी फिल्म के टिकट "1 खरीदें 1 फ्री पाएं" ऑफर के रूप में मिलेंगे। शाहरुख ने ट्विटर पर अपने #AskSRK सेशन के कुछ घंटों बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर का खुलासा किया।
एक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा- "भाई को, बहन को... दुश्मन को, यार को... और हां, अपने प्यार को... कल जवान दिखाएगा! चाचा-चाची, फूफा-फूफी, मामा-मामी... यानि पूरे परिवार को। सब के लिए एक के साथ एक फ्री टिकट!!! तो कल से... परिवार, यार और प्यार... बस 1 टिकट खरीदें और बाकी 1 मुफ़्त पाएं! * पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन"।
हाल ही में फिल्म ने जहां भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। पहले पठान और अब जवान के साथ, शाहरुख खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए जिनकी दो फिल्मों ने एक ही साल में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई की है। जवान ने महज 18 दिनों में यह माइलस्टोन आंकड़ा पार कर लिया है। एटली निर्देशित इस फिल्म ने 1004.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बता दें, 1000 करोड़ क्लब में इससे पहले भी 5 भारतीय फिल्में पहुंच चुकी हैं। एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2, आरआरआर से लेकर आमिर खान की दंगल तक.. इन सभी फिल्मों ने भारत के साथ साथ ओवरसीज में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। हालांकि 1000 करोड़ तक सबसे तेज पहुंचने की बात करें.. तो जवान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। सबसे टॉप पर है राजामौली की बाहुबली 2, जिसने महज 10 दिनों में 1000 करोड़ से ऊपर का बिजेनस कर लिया था। दूसरे नंबर पर है RRR, जिसने मात्र 16 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे नंबर पर है KGF 2 इस फिल्म ने भी 16 दिनों में ही 1000 करोड़ के आंकड़े पर पहुं आई थी।


Click it and Unblock the Notifications














