सैंया नहीं...सनी लियोन सुपरस्टार, 40 दिन में 12 मिलियन VIEWS!
[बॉलीवुड समाचार] सनी लियोन का इस देश में जितना क्रेज़ है उतना शायद शाहरूख आमिर या सलमान खान का भी नहीं है। सनी की फिल्म एक पहेली लीला के ट्रेलर को 40 दिन में 12 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। ट्रेलर वैसे तो रिलीज़ हुए एक महीने से ऊपर हो गया लेकिन इस ट्रेलर को जितनी बार देखा जा चुका है उतनी गिनती करना भी आपके लिए पहेली है।
40 दिन में 12 मिलियन व्यूज़ शायद ही किसी और फिल्म को मिले हों। और दिल थामिए साथियों ये तो केवल ट्रेलर है। जिस तरीके से ये ट्रेलर वायरल हुआ है सनी लियोन की फैन फॉलोइंग के बारे में अब किसी को कोई भी शक और शुबहा नहीं रह जाना चाहिए।
ALSO SEE PICS: सनी ही नहीं करीना, बिपाशा भी दिखा चुकी हैं बोल्ड बॉलीवुड का चेहरा!
फिल्म का गाना सैंया सुपरस्टार भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में उन्होंने साउथ सपुरस्टार रजनीकांत के चश्मा स्टेप को कॉपी किया है। फिल्म में सनी लियोन के तीन रोल है और कहानी दो जन्मों की है। हर एक सीन पर, हर एक तस्वीर पर सनी लियोन की छाप भी है।
Don't MISS: अब देखिए राखी सावंत और सनी लियोन की धमाकेदार होली..
फिल्म में सनी का साथ दे रहे हैं जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और मोहित अहलावत। वहीं फिल्म में सनी के पति डैनियल वेबर का भी कैमियो है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।
मुद्दा : सनी लियोन की इन तस्वीरों से सेंसर को नियम नहीं याद आए?
वैसे अगर आपने सनी की फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो देखिए यहां - Trailer : एक पहेली लीला


Click it and Unblock the Notifications















