PHOTOS:एक पहेली लीला के हर सीन पर लगी है सनी लियोन की मुहर!
सनी लियोन की लीला तो वैसे अपरंपार है लेकिन फिल्म में उनका लुक इतना हॉट है कि आपसे संभाले नहीं संभलेगा। लीला में सनी लियोन ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं और उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस का फिलहाल बॉलीवुड में कोई तोड़ ही नहीं है। और इस बात का इस्तेमाल एक पहेली लीला के डायरेक्टर बॉबी खान ने भरपूर किया है।
लीला की सभी तस्वीरें देखिए यहां----->
फिल्म में सनी तीन हॉट अवतार में नज़र आ रही है। एक किरदार है बिल्कुल हॉट एंड हैपेनिंग फिल्म स्टार का जो जानती है कि बॉलीवुड में केवल सेक्स और एक्सपोज़ से ही काम बनता है। वहीं दूसरा अवतार है लीला का जो एक तीखी और गरम राजस्थानी लड़की है। वहीं तीसरा अवतार है 400 साल पुरानी लीला का जो एक राजकुमारी है। और बेहद खूबसूरत राजकुमारी है। देखिए फिल्म के कुछ सीन की तस्वीरें और इन तस्वीरों के देखकर ही समझ आ जाएगा कि एक पहेली लीला सीधा हॉटनेस का तड़का लगाने को तैयार है।
इस रोल में एक ट्विस्ट है। सनी लियोन की यह फिल्म आधारित है पुनर्जन्म के प्लॉट पर। एक किरदार में जहां वो लंदन की मॉडल के किरदार में दिखेंगी, वहीं दूसरी तरफ राजस्थानी गांव की गोरी बनकर भी दर्शकों को लुभाएंगी। जबकि उनके पुराने जन्म का राज़ आपको चौंका देगा।


Click it and Unblock the Notifications












