'शूटआउट ऐट वडाला' में प्रियंका ही नहीं सन्नी का भी आयटम नंबर

अभी तक पोर्न स्टार सन्नी लियोन के बारे में कहा जा रहा था कि उन्होंने आयटम नंबर करने के लिए मना कर दिया है क्योंकि वो अभिनय पर ध्यान देना चाहती हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि वो संजय गुप्ता की बहुचर्चित फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' में आयटम नंबर करने को राजी हो गयी हैं। मजेदार बात यह है कि इसी फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी पहली बार आयटम नंबर कर रही है।

इसलिए पोर्न स्टार और सुपर स्टार से सजी फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' के लिए अभी से ही लोगों की जिज्ञासाएं बढ़ गयी हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आयी थी सन्नी ने ऐलान किया था कि वो किसी भी फिल्म में आयटम नंबर नहीं करेंगी लेकिन गाहे-बेगाहे यह बात उठ ही जाती है कि सन्नी लियोन आयटम सांग के लिए इच्छुक हैं।

वैसे इस बात को हवा तब मिली थी जब 'गदर' वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' के आयटम नंबर के लिए साइन किया था लेकिन बाद में सन्नी ने उसे मना कर दिया। जिसके पीछे कारण अनिल शर्मा ने यह बताया कि सन्नी एक आयटम नंबर के लिए ज्यादा पैसे की डिमांड कर रही थीं लेकिन सन्नी ने कहा कि उन्हें आयटम सांग करना ही नहीं था इसलिए फिल्म छोड़ी।

लेकिन संजय गुप्ता को हां करके सन्नी ने साबित कर दिया कि वो आयटम नंबर करेंगी अब यह वो पैसे की पीछे कर रही है या फिर कुछ और बात है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन अभी तो सबको 'शूटआउट ऐट वडाला' की रिलीज का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X