Exclusive: सन्नी नहीं पोर्न के दीवाने हैं लोग
चारों ओर केवल एक ही हल्ला है कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन के चाहने वाले करोड़ों में हैं। इंटरनेट पर लोग उन्हें सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। उनकी तस्वीरें सबसे ज्यादा देखी जाती है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है लोग उनके आगे कैटरीना और ऐश्वर्या को भी नहीं पूछते हैं लेकिन इस बारे में कुछ इंटरनेट प्रेमियों की अलग राय है।
बैंगलोर के कुछ युवा वर्ग, जो कि इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहते हैं, का कहना है कि सन्नी की लोकप्रियता से एक बात सामने निकल कर आती है कि लोग सन्नी नहीं बल्कि पोर्न स्टार को देखना ज्यादा पसंद करते हैं।
सन्नी के पहले भारत में पोर्न फिल्मों और पोर्न स्टार के बारे में खुलकर बाते नहीं की जाती थीं लेकिन जैसे ही सन्नी टीवी पर दिखायी दीं तो बच्चा-बच्चा उन्हें पोर्न स्टार कहकर जानने लगा।
आपको बता दें कि दिसंबर 2012 में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना-ऐश्वर्या से भी ज्यादा लोगों ने सन्नी लियोन को सर्च किया है।आज तक के आंकड़े की बात करें तो सन्नी लियोन को दिसंबर 2012 में 3.5 करोड़ बार सर्च किया गया।
तो वहीं कैटरीना कैफ को 1.6 करोड़ और ऐश्वर्या को 1.1 करोड़ लोगों ने सर्च किया। यही नही सन्नी लियोन के चाहने वाले सलमान खान से भी ज्यादा है। सलमान को मात्र 1 करोड़ लोगों ने खोजा।


Click it and Unblock the Notifications
