जीनत-परबीन की तरह प्रियंका का आयटम नंबर

लगता है कैटरीना कैफ के आयटम नंबर की कामयाबी से फिल्मी हसीनाएं काफी प्रभावित हैं इसलिए तो उन्होंने भी अब आयटम नंबर तरजीह देना शुरू कर दिया हैं। शायद इसी लिए करीना कपूर ने फेविकोल सांग किया था।

तो जो काम करीना कर सकती हैं तो भला प्रियंका कैसे पीछे रहती तो उन्होंने भी एक जबरदस्त हॉट आयटम करने की ठान ली और निर्देशक संजय गुप्ता को हां बोल दिया।

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' में एक हॉट आयटम नंबर करने जा रही हैं। पहले खबर आयी थी कि प्रियंका ने इस आयटम के लिए मना कर दिया था क्योंकि गाने के बोल 'बदमाश बबली...' उन्हें पसंद नहीं था और उन्हें इस पर आपत्ति थी।

लेकिन सुनने में आ रहा है कि 'बदमाश बबली...' शब्द अब उन पर नहीं फिल्माया जायेगा हालांकि पूरे आयटम नंबर में वो ही डांस करेंगी। इस गाने को संगीत देंगे अनु मलिक और इसे गाएंगी सुनिधि चौहान।

कहा जा रहा है यह गाना बैंकग्राउंड में बजेगा और प्रियंका इस पर डांस करेंगी ठीक उसी तरह जिस तरह से फिल्म कुर्बानी में जीनत अमान ने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी...' और परवीन बॉबी ने फिल्म शान के 'जीते हैं शान से...' गाने में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X