अक्षय प्रियंका की तस्वीरें, जिन्होने ट्विंकल को किया परेशान
बैंगलोर। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज और वक्त है। यह मशहूर जोड़ी सिनेमा स्क्रीन पर काफी पसंद की गई तो साथ ही इन दोनों के बीच अफेयर होने की अफवाहें भी उड़ी, जिनकी वजह से अक्षय के शादीशुदा जीवन में भी कई दिक्कतें आयीं। ऐसा कहा जाता है कि इसी वजह से पत्नी ट्विंकल के मना करने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ काम करने से इनकार कर दिया।
इस पर सफाई देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं और अक्षय अच्छे दोस्त हैं और मैं उनकी पत्नी ट्विंकल से भी मिली हूं, वह एक सुलझी हुई इंसान हैं। इसके अलावा अक्षय की तारीफ करते हुए प्रियंका ने बताया कि अक्षय एक जिम्मेदार पति और पिता हैं जो कि अपने जीवन से खुश है। अक्षय और मेरे बीच कुछ होने की अफवाहें बेबुनियाद हैं।
बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके कई को स्टारों का नाम जोड़ा गया। पिछले दिनों उनके और शाहरूख के बीच अफेयर होने की भी खबरें मीडिया में आयी थी।
देखें अक्षय और प्रियंका की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications