Sanjay Kapur की तीन पत्नियों में कौन है सबसे अमीर? करिश्मा कपूर की नेटवर्थ तो है बस इतनी सी

Sanjay Kapur

Sanjay Kapoor Richest Wife: बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड और जाने-माने बिजनेसमैन Sunjay Kapur की 12 जून 2025 को ब्रिटेन में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनकी उम्र 53 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान एक मक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और तीन शादियों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि उनकी तीनों पत्नियों - नंदिता महतानी, करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव में सबसे अमीर कौन है?

संजय कपूर की पहली पत्नी: नंदिता महतानी

संजय कपूर ने पहली शादी साल 1996 में मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया। नंदिता बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की करीबी दोस्त हैं और एक समय पर बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल से सगाई भी कर चुकी थीं, जो बाद में टूट गई। यही नहीं, वो Virat Kohli के कई लुक्स की स्टाइलिस्ट रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता की नेट वर्थ लगभग ₹129 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस बनने के चक्कर में Karisma Kapoor ने छोड़ी पढ़ाई, 10वीं भी नहीं की पास, इस क्लास के बाद ऊबा मन!

संजय कपूर की दूसरी पत्नी: करिश्मा कपूर

संजय ने दूसरी शादी बॉलीवुड सुपरस्टार करिश्मा कपूर से की। दोनों की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। तलाक के बाद करिश्मा सिंगल मदर के तौर पर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। हालांकि, संजय लगातार बच्चों का खर्च उठा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹120 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Kapur ने करिश्मा कपूर को बताया था लालची, कहा-'अभिषेक बच्चन को भूलने के लिए मुझसे शादी की'

संजय कपूर की तीसरी और आखिरी पत्नी: प्रिया सचदेव

संजय कपूर की तीसरी पत्नी थीं प्रिया सचदेव, जिनसे उन्होंने 2017 में शादी की थी। प्रिया की पहली शादी बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी, जिनसे उन्हें बेटी सफीरा है। संजय ने सफीरा को अपनाया और बाद में प्रिया से उनका एक बेटा अजारियस भी हुआ। प्रिया, संजय की कानूनी पत्नी थीं और उनकी मौत तक साथ रहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया सचदेव की नेट वर्थ करीब ₹10,300 करोड़ है, जो उन्हें बाकी दोनों पत्नियों से कहीं ज्यादा अमीर बनाती है।

यह भी पढ़ें- पिता के नक्शेकदम पर चल रही है Karisma Kapoor की लाडली बेटी, इतनी पढ़ी-लिखी हैं समायरा कपूर

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X