Sanjay Kapur ने करिश्मा कपूर को बताया था लालची, कहा-'अभिषेक बच्चन को भूलने के लिए मुझसे शादी की'

Sanjay Kapur Called Karisma Kapoor Gold Digger: नामी बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स पति की 53 साल की उम्र में मौत के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बॉलीवुड में कई बुरे तलाक हुए और उन्हीं में से एक था करिश्मा और संजय का तलाक।
करिश्मा ने संजय पर लगाए कई इल्जाम
साल 2003 में करिश्मा और संजय की शादी हुई थी। ये शादी काफी ज्यादा धूमधाम से हुई थी। लोगों को लगा संजय कपूर में कुछ खास... कुछ अलग होगा क्योंकि करिश्मा ने अभिषेक से अपना रिश्ता तोड़ने के बाद संजय को चुना था लेकिन जब करिश्मा और संजय के तलाक की सुनवाई हुई तो करिश्मा ने अपने पति पर कई इल्जाम लगाए, जो कि काफी शर्मनाक थे।
जी हां, करिश्मा ने इल्जाम लगाया कि उनके पति ने हनीमून पर ही हरकतें दिखानी शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि संजय ने करिश्मा को उनके दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा। यही नहीं, करिश्मा ने ये भी इल्जाम लगाया कि संजय उनके साथ मारपीट करते थे और एक बार तो संजय ने अपनी मां से कहा कि वो करिश्मा को थप्पड़ मारे क्योंकि करिश्मा उस ड्रेस में फिट नहीं हो पार रही थीं, जो उनकी सास ने उन्हें दी थी।
संजय कपूर के इल्जाम
हालांकि, तलाक की सुनवाई में हमला सिर्फ करिश्मा की ओर से नहीं किया गया था। बल्कि संजय कपूर ने भी एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए थे। संजय कपूर ने करिश्मा कपूर के खिलाफ तलाक की अर्जी में आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी। अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद वो सिर्फ उनका बैकअप ऑप्शन थे।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर ने तलाक की अर्जी में करिश्मा कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दिवंगत बिजनेसमैन का मानना था कि करिश्मा ने उनसे शादी का फैसला काफी सोच-समझकर और फायदे को ध्यान में रखकर किया था।
संजय करिश्मा का तलाक
संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। बेटी समायरा कपूर का जन्म 2005 में हुआ और बेटे कियान कपूर का जन्म 2010 में हुआ था।
हालांकि वक्त के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं और 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की। यह तलाक कानूनी रूप से 2016 में पूरा हुआ, जिसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी अलग-अलग जीना शुरू कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications













