एक्ट्रेस बनने के चक्कर में Karisma Kapoor ने छोड़ी पढ़ाई, 10वीं भी नहीं की पास, इस क्लास के बाद ऊबा मन!

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor Education Qualification: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से 90 के दशक में खास पहचान बनाई। उन्होंने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

करिश्मा के एक्स पति का निधन

हालांकि, प्रोफेशनल सक्सेस के साथ उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए। इन दिनों एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में है क्योंकि उनके एक्स पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।

करिश्मा की पढ़ाई-लिखाई

करिश्मा कपूर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह हमेशा से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी जुनून की वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों की ओर रुख कर लिया। फिल्मों में कदम रखने के लिए करिश्मा ने उस समय पढ़ाई छोड़ दी थी जब वह क्लास 6 में थीं। यानि करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवी पास हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjay Kapur ने करिश्मा कपूर को बताया था लालची, कहा-'अभिषेक बच्चन को भूलने के लिए मुझसे शादी की'

16 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग

उन्होंने महज 16 साल की उम्र में साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने करियर की शुरुआत की। करिश्मा का फोकस सिर्फ एक्टिंग पर था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पांचवी तक पढ़ी होने के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं।

सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट

करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही और उन्हें 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया गया। उनकी कुछ सबसे मशहूर फिल्में हैं- 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'हम साथ-साथ हैं', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'जिगर', 'अनाड़ी' आदि।

कमबैक रहा फीका

करीब एक दशक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद करिश्मा ने साल 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' से वापसी की। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें सारा अली खान लीड रोल में थीं।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X