ALERT: 'सुल्तान' के साथ होगा एक 'दबंग' धमाका.. सलमान खान और.....
बस पांच दिन.. और सलमान खान की 'सुल्तान' दर्शकों के सामने होगी। कोई शक नहीं कि सुल्तान की ओपनिंग धमाकेदार होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सुल्तान 40 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। लिहाजा, सुल्तान के साथ जुड़ने के लिए आने वाली कई फिल्में उत्सुक हैं।

ताजा खबरों की मानें तो सुल्तान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' का ट्रेलर जोड़ा जाएगा। जी हां, यह सोनाक्षी सिन्हा के लिए काफी खुशी की बात है। और हो भी क्यों ना.. सलमान खान के साथ सोनाक्षी का पुराना कनेक्शन जो है।
'सुनामी कहो या तूफान.. 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा..'
लिहाजा, इस दबंग जोड़ी को हम एक बार फिर साथ देखने वाले 'सुल्तान' के दौरान। अकीरा का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। जबकि सुल्तान के साथ इस ट्रेलर को सिनेमाघरों में भी स्क्रीन मिलेगी।
भारत में ही नहीं.. विदेशों में भी 'सुल्तान' का बजेगा डंका.. क्योंकि..
5 दिनों के वीकेंड पर रिलीज हो रही फिल्म सुल्तान का फायदा कोई शक नहीं कि अकीरा को भी मिलने वाला है। बता दें, अकीरा के पोस्टर और टीजर को काफी तारीफ मिली है। अकीरा का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications



