..................... Sofia Hayat Passes away told some media website in the place of VJ Sophiya Haque | हाय राम.. मीडिया ने हक की जगह हयात को मार दिया - Hindi Filmibeat

मीडिया ने सोफिया हक की जगह सोफिया हयात को मार डाला

हमारे मीडिया जगत पर कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी बेवकूफी भरी हरकत से पूरे मीडिया जगत को शर्मसार होना पड़ता है लेकिन इन लोगों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसी का ताजा उदाहरण है खुद को महिलाओं की सेहेली बताने वाली एक डॉट कॉम कंपनी का नया कारनामा। जिसने आगे बढ़ने की अंधी होड़ में यह भी नहीं देखा कि वो प्रसारित क्या कर रहा है?

दरअसल मामला यह है कि गुरुवार को खबर आयी कि मशहूर वीजे और अभिनेत्री सोफिया हक का अकस्मात लंदन में निधन हो गया। 41 साल की अवस्था में अचानक से सोफिया हक का चला जाना हर किसी को पचा पाना बहुत मुश्किल हैं।

लोगों का कहना था कि उन्हें कैंसर हो गया था जिसकी वजह से उनकी नसों में रक्त जम गया था। यह दुखद खबर जैसे ही आयी वैसे ही बॉलीवुड समेत मीडिया जगत के लोग काफी दुखी हो गये लेकिन लगता है कि गम का सबसे ज्यादा असर उन वेबसाइटों का हुआ, जो शायद सोफिया हक को जानते तक नहीं थे। उन्‍होंने वीजे सोफिया हक की जगह मशहूर अभिनेत्री सोफिया हयात के निधन की खबर चला दी। और तो और वो अपनी इस खबर के साथ गूगल सर्च इंजन में भी सबसे ऊपर आ गया। ( क्लिक कीजिये)

न्यूज बेवसाइट इस हरकत पर बेचारी सोफिया हक की आत्मा कितना दुखी होगी इस बात का अंदाजा तो हम नहीं लगा सकते हैं लेकिन सोफिया हयात पर उस समय क्या गुजरी होगी जब उन्होंने अपने मरने की खबर सुनी होगी?

ऐसा ही मिलता-जुलता किस्सा अमेरिका में उस समय नजर आया था जब सितार सम्राट रविशंकर के निधन पर अमेरिकी चैनलों ने आर्ट ऑफ लीविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर को मार दिया था।श्री श्री रविशंकर ने ट्विटर पर मैं जिंदा हूं..लिखकर मीडिया संस्थानों को उनकी गल्ती का एहसास कराया था जिसके कारण अमेरिकी मीडिया हेड्स ने जमकर उन संस्थानों की क्लास ली थी और श्री श्री रविशंकर से माफी मांगी थी।

लेकिन क्या ऐसी उम्मीद आप खास खबर से करते हैं। आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे, अपनी बात जरूर से जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X