..................... Former VJ, actress Sophiya Haque passes away | मशहूर वीजे सोफिया का अकस्मात निधन - Hindi Filmibeat

मशहूर वीजे सोफिया का अकस्मात निधन

भारतीय सिनेमा के लिए एक दुखद खबर है। मशहूर वीजे और भारतीय अभिनेत्री सोफिया हक का गुरूवार को लंदन के अस्पताल में निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि सोफिया को न्यूमोनिया हो गया था। मात्र 41 साल की सोफिया के शरीर में खून का थक्का जम गया था।

हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि सोफिया को कैंसर था जिसका पता बहुत बाद में चला जिसके कारण सोफिया की इतनी कम उम्र में मौत हो गयी है।

अचानक सोफिया के यूं चले जाने की वजह से बॉलीवुड में शोक की लहर डूब गयी है। लोगों ने सोफिया को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है।

पूजा भट्ट ने ट्विटर पर लिखा है कि बला की सुंदर सोफिया के यूं चले जाने से हिंदी सिनेमा को तगड़ा झटका लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तो वहीं तेजस्वनी कोल्हा पुरी ने भी सोफिया की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले दुआ मांगी है। फिल्म डायरेक्टर केन घोष ने ट्विटर पर लिखा है कि लाजवाब थी सोफिया, यूं चली जायेगी पता नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X