Exclusive: 'मैं सल्लू-सल्लू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़कर'
सलमान खान हर जगह नंबर वन शामिल हुए हैं, बॉक्सऑफिस, टीवी, विज्ञापन हर जगह जहां सलमान का डंका बज रहा हैं वहीं दूसरी ओर सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर भी उनका जादू चल रहा है। लोग उनके मोहपाश में इस कदर बंध चुके हैं कि जहां देखिये वहीं पर सलमान मोस्ट वांटेड हैं। हाल ही में खबर आयी है कि यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पर सबसे ज्यादा फालोअर्स सलमान मियां के है। जिसके बाद सलमान खुश हो ना हो उनके फैंस बेहद खुश हैं।
दिल्ली की आंचल दूबे, जो कि इंजीयरिंग की छात्रा हैं, ने वनइंडिया से बात की और कहा कि सलमान खान हैं ही ऐसे जिनसे किसी को भी प्यार हो जाये इसलिए तो वो हर जगह हिट हैं, सलमान खान जैसा हैंडसम हीरो बॉलीवुड क्या हॉलीवुड में भी कोई नहीं है।मेरा बस एक ही सपना है कि एक बार मैं सलमान खान के साथ कॉफी पीऊं। जिस दिन ऐसा हो जायेगा ना, मैं सड़क पर सरेआम कुर्ता फाड़कर सल्लू-सल्लू चिल्लाऊंगी।
यह हाल केवल आंचल दूबे का नहीं है बल्कि नोएडा इंजीनियरिंग कॉलेज की संगीता चौधरी का भी है, उन्होंने तो अपने हॉस्टल रूम के गेट पर सलमान खान का पोस्टर लगा रखा है। पढने में काफी अच्छी संगीता से अक्सर लोग नोट्स और पढ़ाई संबंधित बातों के लिए मिलने आते हैं। लेकिन संगीता केवल उन्हीं की मदद करती हैं जो उनके कमरे में प्रवेश करने से पहले सलमान की तारीफ में तीन शब्द कहता है जैसे कि सलमान आप बहुत हैंडसम हो. आप बहुत सेक्सी हो, आप बहुत लविंग हो।
अंदाजा हो गया होगा आपको कि सल्लू मियां जो कि उम्र के धरातल पर 45 का आंकड़ा पार कर चुके हैं आज भी जवां दिलों की धड़कन हैं। जिनके चलते ही वो हर फार्मेंट में सुपर हिट हैं। खैर अगर यह बात सलमान मियां के कान तक पहुंचती हैं तो शायद आंचल दुबे जैसी खूबसूरत और उनके प्रेम में दीवानी लड़कियों का सपना पूरा हो जाये जिनकी जिंदगी का पहला प्यार सलमान खान हैं।गौरतलब है कि सलमान खान के फेसबुक पर 7,516,597 फॉलोवर्स है ,साथ ही ट्विटर पर 3,266,882 फॉलोवर्स है। यही नहीं सलमान के यूट्यूब पर 60,567 वीडियो है और गूगल+ पर 2,774 फॉलोवर्स है। जिसकी वजह से सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बादशाह बन गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
