शाहरूख ने विवादित मु्द्दों पर बोलने से की तौबा
शाहरूख खान जब भी मुंह खोलते हैं एक नया विवाद आकर खड़ा हो जाता है। आउटलुक मैंगजिन में दिये बयान पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक में जो बवाल मचा उसके बाद किंग खान ने कहा है कि वो अब से देश के किसी भी राजनैतिक, विवादित और मजहबी मु्द्दों पर ना तो अपनी राय देंगे और ना ही कोई बयान। अगर लोगों को मुझसे कुछ भी पूछना है तो वो मुझसे मेरी फिल्मों के बारे में पूछें, मैं बेबाकी और आराम से उत्तर दूंगा। मालूम हो शाहरूख खान ने यह बात अपने बयान पर हुए हंगामे के बाद दुखी होकर कही है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने 'आउटलुक' मैगजीन को साक्षात्कार दिया था, मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक किंग खान को लगता है कि भारत में मुस्लिम भाईयों के साथ कहीं ना कहीं दिक्कते हैं, वो पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसी कारण उन पर भी गाहे-बेगाहे आरोप लगते रहे हैं कि मैं अपने देश से ज्यादा पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं।
पाकिस्तान का पक्ष लेता हूं। जिसके बाद लश्कर चीफ हाफिज सईद ने शाहरुख को पाकिस्तान में बस जाने की सलाह दी थी। जिस पर चु्प्पी तोड़ते हुए किंग खान ने कहा था कि पाकिस्तान बेवजह मुझे नसीहत ना दें वो जन्मजात भारतीय है और हमेशा रहेंगे। वो अपने देश में पूरी तरह से सुरक्षित है।शाहरूख खान ने कहा था कि मैने पठान और मुस्लिमों के संबंध में अपने से तुलना करते हुए बातें लिखी थीं। मैने ना तो इस्लाम के खिलाफ कुछ लिखा है और ना ही भारत के खिलाफ लेकिन इस हंगामे के कारण मैं बहुत दुखी हुआ हूं। अब मैं केवल 100 करोड़ और अपनी अभिनेत्रियों की ही बातें करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications












