शाहरूख खान और गौरी की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी सफल इंसान के पीछे किसी न किसी महिला की भूमिका होती है। यह कहावत फिल्‍म अभिनेता शाहरूख खान पर सटीक बैठती है। अपने इंटरव्‍यू में शाहरूख ने भी कई बार इसे कहा है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्‍नी गौरी का बड़ा योगदान है। वहीं रितिक रोशन की पत्‍नी सुजैन रोशन के साथ एक इं‍टीरियर डेकोरेशन कंपनी चलाने वाली गौरी खान का कहना है कि उनके लिए शाहरूख एक प्रेरणा हैं।

1990 के दशक में एक म्‍यूजिक काउंटडाउन 'ओए' की प्रस्‍तोता गौरी का कहना है कि शाहरूख ने हमेशा ही उन्‍हें समर्थन दिया है। जिसकी वजह से ही उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह मोशन पिक्‍चर्स प्रोडक्‍शन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी 'रेड चिलीज इंटरटेनमेंट' की मुख्‍य प्रोड्यूसर हैं। इसी कंपनी से ही कोरियोग्राफर फराह खान ने एक निर्देशक के रूप में अपने करियर का प्रारम्‍भ किया था।

गौरी का कहना है कि आज शाहरूख के कारण ही उनकी एक अलग पहचान है और वह वो सब कर पा रही हैं जो कि वह अपनी जिंदगी में चाहती थी। शाहरूख ने जैसे अपने फिल्‍मी करियर में बड़े संघर्षों और चुनौतियों का सामना किया है वैसे ही उन्‍होने व्‍यक्गित जिंदगी में भी गौरी को पाने के लिए संघर्ष किया है लेकिन आज यह कपल बॉलीवुड के लिए एक मिसाल बन चुका है। शाहरूख परिवार को महत्‍व देने वाले अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X