Oooo.. जब शाहरूख ने इस KHAN की तारीफ करते हुए कहा.. मैं ऐसा नहीं बन सकता!

By Neeti

सुपरस्टार शाहरूख खान का कहना है कि जब बॉडी फिटनेस की बात आती है तो वह आमिर खान की तरह अनुशासित कभी नहीं बन सकते। हाल ही में शाहरूख ने अपने बॉडी फिटनेस पर काफी बातें की। बता दें, किंग खान फिल्म ओम शांति ओम के दौरान सिक्स पैक एब्स बनाए थे।

Shahrukh Khan

आमिर खान की बात करते हुए शाहरूख ने कहा, आमिर बॉडी फिटनेस को लेकर बहुत अनुशासन बरतता है। मैं उतना कभी नहीं कर पाउंगा। दो साल पहले जब मैं आमिर से मिला था, तो उसने काफी ज्यादा वजन बढ़ाया हुआ था। और अब देखा.. आमिर ने अपने बॉडी पर बहुत काम किया है। मैं ऐसा नहीं कर पाउंगा..

शाहरूख और HOLLYWOOD.. ''खुशी होगी यदि शाहरूख के साथ काम कर पाऊं..''

शाहरूख ने शेयर किया कि उन्होंने ओम शांति ओम के बाद ही अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया। इतना ही नहीं, बल्कि शाहरूख ने यह भी बताया कि ऋतिक रोशन को देखकर ही उन्हें जिम करने का मोटिवेशन मिलता है। शाहरूख ने कहा- ऋतिक की एक स्पेशल तस्वीर है, जिसे देखकर मैं जिम करता हूं..

कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में ऋतिक रोशन अपने परफेक्ट बॉडी के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में यदि किंग खान भी उनके फैन हैं तो कोई अनोखी बात नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X