'दिलवाले' शाहरूख तोड़ेंगे आमिर का 'धूमदार' क्रिसमस रिकॉर्ड?
[बॉलीवुड समाचार] इस इंडस्ट्री में अगर कॉम्पिटीशन सच में तगड़ा माना जाता है तो वो है KHANS का। शाहरूख-काजोल स्टारर रोहित शेट्टी की दिलवाले की रिलीज़ क्रिसमस, 25 दिसंबर, 2015 तय कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग भी ज़ोरदार तरीके से चल रही है और माना जा रहा है कि फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन करेगी। वजह - शाहरूख और काजोल। लेकिन क्रिसमस से याद करिए आमिर खान जिनकी हर क्रिसमस रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए नए रिकॉर्ड बनाए हैं। चाहे वो थ्री इडियट्स हो गजनी हो या पीके।
क्रिसमस आमिर के लिए हमेशा हिट रहा है। ऐसे में ये सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या शाहरूख खान ने पहले ही आमिर खान की 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ा जो चार साल से फिल्म के नाम था। 3 इडियट्स थी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म 202.47 करोड़ के साथ जिसके बाद ये रिकॉर्ड चेन्नई एक्सप्रेस के नाम आया 202.67 करोड़ के साथ।
ALSO SEE: MISTAKE: शाहरूख के साथ इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल!
लेकिन 3 इडियट्स आज भी सबसे बड़ी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्म है। ऐसे में क्या दिलवाले को शाहरूख खान अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस रिलीज़ बन पाएगी?


Click it and Unblock the Notifications
















