ENTRY: शाहिद - करीना की उड़ता पंजाब में एक और कपूर, HINT: भाई
[बॉलीवुड समाचार] शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट स्टारर उड़ता पंजाब का उत्साह धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। अब इस फिल्म में एक और कपूर जुड़ गए हैं और वो है शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर। जिन्हें याद नहीं हो उन्हें याद दिला दें कि ईशान शाहिद के साथ वाह लाईफ हो तो ऐसी में भी काम कर चुके हैं।
लेकिन इस फिल्म में ईशान दिखाई नहीं देंगे क्योंकि वो फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर बने हैं। वैसे कई सुपरस्टार्स की शुरूआत ऐसे ही हुई है। ऋतिक रोशन, वरूण धवन, रणबीर कपूर सब पहले असिस्टेंट डायरेक्टर ही थे।
[DETAILS: उड़ता पंजाब में ये है शाहिद, करीना, आलिया का किरदार]
इस फिल्म से दर्शकों को इंटेंस फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्म का प्लॉट है ड्रग माफिया और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है और संभवतः फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी। वैसे बॉक्स ऑफिस पर जनवरी में धमाका होगा---> [BOX OFFICE: भिड़ेंगे अजय, शाहरूख, अक्षय, रणवीर, शाहिद!]


Click it and Unblock the Notifications













