शानदार के लिए शाहिद - आलिया ऐसे करेंगे 'ईना-मीना-डीका' का नया वर्जन!
[गपशप] शाहिद कपूर को डांस करते देखना तो फैन्स के लिए तोहफा है। ऊपर से आलिया भट्ट की डांसिंग तो राधा से ही अपने फैन्स बना चुकी है। अब ज़रा सोचिए कि एक सुपरहिट क्लासिक गाना, 50 के दशक का और उस पर ये दोनों थिरकने लगें! सोचकर ही मज़ा आ गया ना!
गाने का नाम है ईना मीना डीका और शाहिद आलिया शानदार के लिए इस गाने को वापस परदे पर लाने वाले हैं। अब जब शाहिद और आलिया रेट्रो लुक में एक साथ आएंगे तो क्या गज़ब ढाएंगे ये तो आप सोच ही सकते हैं। ऊपर से ईना मीना डीका गाना भी ऐसा है ज़ुबान पर चढ़ जाए।
ALSO SEE: 'सेल्फी सुंदरी' आलिया एंड फ्रेंड्स की बदमाश कंपनी!
वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहिद रेट्रो लुक ले रहे हैं। गुस्ताख दिल में वो ये कमाल कर चुके हैं और उसके बाद तेरी मेरी कहानी का जब से मेरे दिल को UFFFFFF! दोनों ही गानों में शाहिद का रेट्रो वर्जन लोगों को बहुत पसंद आया था। वैसे अगर ईना मीना डीका याद नहीं तो एक बार ज़रा दोहरा लीजिए वरना बाद में तो शाहिद भूलने नहीं देंगे!
VIDEO: नींद में ऐसे बक बक करती हैं आलिया भट्ट!


Click it and Unblock the Notifications



