आलिया - शाहिद का कनेक्शन, 'शानदार' किस था आलिया का idea!
आलिया भट्ट आजकल लंडन में इंजाय कर रही हैं। नहीं नहीं वो खाली बिल्कुल नहीं है। ये इंजायमेंट हो रही है शाहिद कपूर के साथ शानदार के सेट पर। आलिया की शानदार डायरीज़ इस समय ट्विटर पर तहलका मचा रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्विटर पर शूट की तस्वीरें डाली।
शानदार की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि बॉलीवुड में यूं तो इमरान हाशमी को सीरियल "किसर" कहा जाता है लेकिन लगता है कि उनका यह टैग अब उनकी चचेरी बहन आलिया भट्ट ने लिया है। अब तक अपनी चार फिल्मों में किसिंग सीन कर चुकीं आलिया आगामी फिल्म "शानदार" में शाहिद कपूर को किस करते हुए नजर आएंगी।
सूत्रों की मानें तो फिल्म में किसिंग सीन का आइडिया खुद आलिया ने निर्देशक विकास बहल को दिया। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म में स्क्रीप्ट के मुताबिक एक किसिंग सीन है।
हालांकि डायरेक्टर आलिया व शाहिद की उम्र डिफरेंस के चलते यह सीन शूट नहीं करना चाहते थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि दोनों सितारें असहज महसूस करें। आलिया ने खूद कबूल किया कि शाहिद की फिल्म "इश्क-विश्क" देखकर ही उन्हें शाहिद बेहद पसंद आ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications












