Seema Haider और Sachin Meena ने बांध लिया अपना बोरिया-बिस्तरा, पाकिस्तान जाने की कर रहे तैयारी!

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) अब सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं। उन्होंने हमेशा से अपनी जिंदगी की झलक लोगों को दिखाई है और अब तो वो प्रेग्नेंट भी हैं और जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सचिन का वीडियो आया सामने
सीमा हैदर के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना सामान पकड़ा है और सचिन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब वो पाकिस्तान जा रहे हैं। जी हां, जो वीडियो सामने आया है उसमें सीमा हैदर के हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा कह रहे हैं कि- 'चलो जी, हम तो रबूपुरा छोड़ कर जा रहे हैं। बोरिया-बिस्तरा बांध लिया है हमने... ससुराल जा रहे हैं, पाकिस्तान अपने ससुराल।'
यह भी पढ़ें- Aamir Khan को Gauri में मिला अपना तीसरा प्यार? परिवारवालों से भी करवा दी मुलाकात!
हालांकि, ये वीडियो देखकर लग रहा है कि सीमा हैदर के पति सचिन मीणा मजाक-मजाक में यह बात कह रहे हैं और उनके पाकिस्तान जाने की बात सच नहीं है।
यह भी पढ़ें- Udit Narayan का एक और किसिंग वीडियो आया सामने, पहले महिला के गालों को चूमा फिर किस करते-करते होंठ पर...
पांचवे बच्चे की डिलीवरी होने वाली है
आपको बता दें, सीमा हैदर जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनकी डिलीवरी मार्च में होने वाली है और अभी तक उनकी प्रेग्नेंसी में किसी तरह की परेशानी नहीं आई है और उनका दावा है कि बच्चे की डिलीवरी भी नॉर्मल ही होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को कोर्ट से मिला आखिरी मौका, अगर अदालत में पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस तो जाना पड़ सकता है जेल!
सचिन सीमा की प्रेम कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला हैं, जो कि कराची की रहने वाली हैं। वहां वो अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर और उनके चार बच्चों के साथ रहती थीं। लॉकडाउन के दौरान सीमा को पबजी खेलने का चस्का लगा और इसी गेम के दौरान ही वो सचिन के संपर्क में आईं और फिर दोनों के बीच में धीरे-धीरे प्यार पनपने लगा।
सीमा दुबई में काम काम कर रहे अपने पति और पाकिस्तान का अपना घर छोड़कर नेपाल के रास्ते से होकर चुपके से भारत की सीमा पार कर दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के एक गांव रबूपुरा जा पहुंची। लेकिन इस बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया और अब पुलिस की नजर सीमा पर रहती है। वो बिना किसी परमिशन के बाहर नहीं जा सकतीं।


Click it and Unblock the Notifications











