Aamir Khan को Gauri में मिला अपना तीसरा प्यार? परिवारवालों से भी करवा दी मुलाकात!

Aamir Khan

Aamir Khan Girlfriend: लगता है आमिर खान फिर से प्यार में पड़ गए हैं। खबरों के मुताबिक, 59 साल के एक्टर बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला के साथ नए रिश्ते में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने अपने परिवार को उससे मिलवाया, जो उनके रिश्ते की सीरियसनेस को दिखाता है।

आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड

सामने आई खबरों की मानें तो आमिर के परिवार को एक्टर की गर्लफ्रेंड काफी पसंद आई। पिंकविला ने आगे बताया कि रहस्यमयी महिला का नाम गौरी है और उनका बॉलीवुड से कोई लेना-देना नहीं है। आमिर खान ने कथित तौर पर अपने नए रिश्ते को सीक्रेट रखने का फैसला किया है और अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

आमिर खान की पहली शादी

सुपरस्टार आमिर खान ने पहले फिल्म निर्माता रीना दत्ता से शादी की थी, और उनके दो बच्चे हैं, आइरा खान और जुनैद खान। इस कपल ने 1986 में शादी की थी, और 16 साल साथ रहने के बाद 2002 में अलग होने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Udit Narayan का एक और किसिंग वीडियो आया सामने, पहले महिला के गालों को चूमा फिर किस करते-करते होंठ पर...

आमिर खान की दूसरी शादी

सालों बाद, आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों की मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी। जो लोग नहीं जानते, किरण ने आशुतोष गोवारिकर की डायरेक्टेड फिल्म लगान के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 15 साल साथ रहने के बाद किरण और आमिर ने तलाक का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें- Monalisa ने अपने एक्टिंग करियर पर दिया अपडेट, फिल्म के लिए करवाया फोटोशूट अब अदाकारी सीखने के लिए...'

अपने दोनों तलाक के बावजूद, आमिर खान अपनी दोनों पत्नियों के साथ अच्छा संबंध रखते हैं, जिन्हें हाल ही में बेटे जुनैद खान की लवयापा की स्क्रीनिंग में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को कोर्ट से मिला आखिरी मौका, अगर अदालत में पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस तो जाना पड़ सकता है जेल!

बेटे जुनैद की लवयापा की स्क्रीनिंग

आमिर के साथ सलमान खान और शाहरुख खान भी थे। वायरल हुए वीडियो में आमिर शाहरुख का स्वागत करते और उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। शाहरुख से पहले सलमान भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज दिए थे। तीनों खान करीब 40 सालों से बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X