Monalisa ने अपने एक्टिंग करियर पर दिया अपडेट, फिल्म के लिए करवाया फोटोशूट अब अदाकारी सीखने के लिए...'

Monalisa Video: महाकुंभ से घर-घर वायरल हुईं मोनालिसा के बारे में पूरे देश में चर्चा है। उनकी खूबसूरती के बारे में हर ओर बात हो रही है। मोनालिसा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद मोनालिसा अपनी जर्नी के बारे में बता रही हैं।
फिल्म में नजर आएंगी मोनालिसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा को हाल ही में सनोज मिश्रा ने एक फिल्म ऑफर की है और इस फिल्म का नाम है 'द डायरी ऑफ मणिपुर'। इस फिल्म में मोनालिसा लीड रोल निभाने वाली हैं और सनोज मिश्रा खुद मोनालिसा के गांव पहुंचे थे उन्हें कास्ट करने के लिए और घरवालों की मंजूरी मिलने के बाद ही उन्होंने मोनालिसा को फिल्म में कास्ट किया है।
एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई जाएंगी मोनालिसा
अब मोनालिसा ने इस फिल्मी जर्नी को लेकर खास अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि उनका फोटोशूट हो चुका है और अब वो एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई जा रही हैं। एक्स पर अपना वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- 'हैलो दोस्तों, आज मुंबई जा रही हूं, थोड़ा डर लग रहा है , आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखना'
महाकुंभ में फेमस हुई थीं मोनालिसा
आपको बता दें, मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं। वो महाकुंभ में माला बेचती थीं लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। लोग मोनालिसा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए इस तरह आतुर हुए कि उनकी सुरक्षा तक को खतरा हो गया। मोनालिसा महाकुंभ छोड़कर अपने गांव लौट आईं लेकिन उनकी तेज किस्मत भी उनके पीछे-पीछे गांव जा पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications










