Udit Narayan का एक और किसिंग वीडियो आया सामने, पहले महिला के गालों को चूमा फिर किस करते-करते होंठ पर...

Udit Narayan Kissing Video: कुछ दिनों पहले उदित नारायण (Udit Narayan) ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब एक कॉन्सर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे महिला फैम को किस करते नजर आए थे। जहां उन्होंने सभी फैंस को गालों पर किस किया, वहीं सिंगर ने एक फैन के होठों पर किस किया।
उदित नारायण का एक और वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर उदित नारायण को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, अपने बचाव में उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजें होती रहती हैं। अब सिंगर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वे अपने साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन को किस कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में भी उन्होंने एक महिला फैन को होठों पर किस किया है। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उदित नारायण का एक और वीडियो।"
लोगों ने किया कमेंट
नेटिजन्स ने वीडियो पर रिएक्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'वाह ये तो ठरकी है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये कितना बेवकूफ है।' एक नेटिजन ने इमरान हाशमी और उदित नारायण का एक मीम शेयर करते हुए लिखा- 'इमरान हाशमी का गॉडफादर।'
उदित नारायण की सफाई
पहले वायरल हुए वीडियो के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सिंगर ने कहा था, "फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम अच्छे लोग हैं। कुछ लोग इसे मोटिवेट करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे पास बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है... ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"
इस घटना के बाद, इंटरनेट पर लोग सिंगर के अलग-अलग वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह फैंस और यहां तक कि अलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसी अपनी को- सिंगर्स को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











