Bollywood Live: विवाद से परेशान होकर समय रैना ने उठाया बड़ा कदम, गोल्ड प्लेटेड मेटल फ्रॉक में सोनम कपूर

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

समय रैना के डार्क कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया के हालिया एपिसोड में माता-पिता को लेकर हुए भद्दे मजाक ने अब विकराल रूप ले लिया है। इस मामले में न केवल समय रैना और रणवीर पर कानूनी शिकंजा कसा गया है, बल्कि इस शो के अब तक 6 एपिसोड में नजर आए सभी कॉमेडियंस और गेस्ट को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। वहीं अब समय रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले पर खेद जताते हुए अपने सारे वीडियोज़ डिलीट करने की बात कही है।

विवादों से परे ब्यूटी की बात करें तो फैशनेस्टा सोनम कपूर सोशल मीडिया पर आय दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक शानदार फोटोशूट कराया है जिसकी फोटोज सामने आई हैं। सोनम कपूर फोटोज में गोल्ड प्लेटेड मेटल कास्ट ब्रेस्टप्लेट वाली फ्रॉक पहने दिखाई दे रही हैं। इस ऑफ शोल्डर आउटफिट में वे किसी परी सी नजर आ रही हैं।

LIVE Feed
  • Feb 13, 2025 5:22 PM

    पहली फ्लाइट लेने से पहले टशन दिखाती नजर आईं Monalisa

    Monalisa Airport Video: महाकुंभ से घर-घर वायरल हुईं मोनालिसा अब सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं। मोनालिसा की खूबसूरती के लोग कुछ इस कदर दीवाने हुए कि उनकी एक झलक पाने के लिए प्रयागराज में पहुंच गए और अब उनकी इसी खूबसूरती ने उनके लिए किस्मत के दरवाजे खोल दिए हैं।

    पहली फ्लाइट लेने से पहले टशन दिखाती नजर आईं Monalisa
  • Feb 13, 2025 4:29 PM

    रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने सोशल मीडिया पर कसे ताने

    Esha Verma Post On Rupali Ganguly: ऐसा लगता है कि टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच दुश्मनी अभी भी कम नहीं हुई है, चूंकि दोनों अब कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं, इसलिए ईशा ने अपने नए पोस्ट में रुपाली गांगुली को 'दुष्ट सौतेली महिला' कहा है।

    रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने सोशल मीडिया पर कसे ताने
  • Feb 13, 2025 3:48 PM

    Ranveer Allahabadia के कमेंट के बाद Kapil Sharma भी आए रडार पर

    Kapil Sharma Trolled: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया कॉन्ट्रोवर्शियल एपिसोड के लिए भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इंडियाज गॉट लेटेंट का बहुचर्चित एपिसोड नहीं देखा है, जिसे अब यूट्यूब से हटा दिया गया है, रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को अपने जीवन के बाकी दिनों में हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या इसे हमेशा के लिए बंद करने के लिए एक बार शामिल होंगे?"

    Ranveer Allahabadia के कमेंट के बाद Kapil Sharma भी आए रडार पर
  • Feb 13, 2025 2:32 PM

    Deepika Padukone ने अपनी बेटी दुआ की दिखाई झलक?

    Deepika Padukone AI Photos: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इस पावर कपल ने उसका नाम 'दुआ' रखा है जिसका मतलब है प्रार्थना। दीपिका और रणवीर - जो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं - ने अपनी नन्ही बच्ची को सुर्खियों से दूर रखा है।

    Deepika Padukone ने अपनी बेटी दुआ की दिखाई झलक?
  • Feb 13, 2025 2:30 PM

    CCL 2025: बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे ये कदम

    CCL 2025: राचकोंडा पुलिस ने उप्पल के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आने वाला सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। राचकोंडा पुलिस कमिश्नर सुधीर बाबू ने कहा कि CCL के आने वाले ग्यारहवें सेशन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इन मैचों में 14 और 15 फरवरी को हर रोज दो टी20 मैच होंगे।

    CCL 2025: बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे ये कदम
  • Feb 13, 2025 1:20 PM

    India's Got Latent Controversy के बीच Virat Kohli ने Ranveer Allahbadia को किया अनफॉलो?

    India's Got Latent Controversy: सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते इंस्टाग्राम पर बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है।

    India's Got Latent Controversy के बीच Virat Kohli ने Ranveer Allahbadia को किया अनफॉलो?
  • Feb 13, 2025 12:10 PM

    मशहूर रैपर ने 32 साल की उम्र में किया सुसाइड, मां के दावों से मची खलबली

    Odia rapper Abhinav Singh Death: ओडिया रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह को बेंगलुरु के कडुबीसनहल्ली स्थित अपने फ्लैट में मृत पाया गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय रैपर ने रविवार रात को आत्महत्या कर ली। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह के परिवार का मानना​​है कि उसने अपनी पत्नी से झगड़े के कारण आत्महत्या की है। अभिनव सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद, उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Feb 13, 2025 10:50 AM

    समय रैना के सपोर्ट में आए अली गोनी

    अली गोनी ने समय रैना के सपोर्ट में पोस्ट किया है। अली गोनी का कहना है कि सारे वीडियोज डिलीज करवाना ठीक नहीं है। समय ने बहुत मेहनत की है।

  • Feb 13, 2025 9:45 AM

    'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर विवाद के बीच समय रैना के गुजरात के सभी शोज रद्द

    समय रैना और उनका डार्क कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपनी पॉपुलैरिटी के साथ-साथ विवादों में भी फंस गया है। यूट्यूब पर आने वाले इस शो में अश्लीलता देख जहां लोग नाराज हैं, वहीं समय रैना के गुजरात के सभी शोज रद्द कर दिए गए हैं। मालूम हो कि रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही जब समय रैना के शो में आए तो उन्होंने बेहद आपत्तिजनक और अश्लील जोक क्रैक किया, जिस पर लोग भड़क गए। इस मामले में रणवीर और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। और तो और समय रैना ने बढ़े विवाद को देखते हुए यूट्यूब से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए। अब उनके गुजरात के सभी शोज रद्द किए जाने की खबर है।

  • Feb 13, 2025 9:44 AM

    रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस

    एक्ट्रेस रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी कार्रवाई एक कथित घटना के बाद की गई है, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। रोजलिन ने मामले से संबंधित अदालती दस्तावेज भी शेयर किए, जिससे पता चला कि वो कानूनी कार्यवाही कर रही हैं। दस्तावेज़ों में उनके दावों और मानहानि के मुकदमे के सभी कारण बताए गए हैं।

  • Feb 13, 2025 8:42 AM

    रजा मुराद ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लगाई लताड़, कहा- आजादी का मतलब मां-बाप के बेडरूम में घुसना नहीं होता

    रजा मुराद ने कहा, 'कुछ लोग ऐसी अश्लील बातें कहते हैं, कुछ लोग गाली देते हैं और उन पर अभी तक कोई रोक नहीं है। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। मैं कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र का मतलब अश्लीलता फैलाना नहीं है, हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।' एक्टर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'पॉप्युलैरिटी के लिए कोई इस हद तक गिर सकता है? जॉनी लीवर, दिवंगत राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा जैसे कॉमेडी आर्टिस्ट्स हैं। क्या उन्होंने कभी किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? बल्कि वो सबसे ज्यादा फेमस हैं। आप अपने माता-पिता के बेडरूम में जबरन घुसने की बात करते हैं? पूरा देश हैरान है। हम भी कुछ हद तक दोषी है कि हम ऐसे शोज को बर्दाश्त कर रहे हैं, जिनमें अभद्र भाषा का खुलेआल इस्तेमाल किया जाता है।'

  • Feb 13, 2025 8:13 AM

    राजपाल यादव ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर दी प्रतिक्रिया

    हाल ही में एक शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। यह मुद्दा चर्चा में है। हाल ही में कई कॉमेडियन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने भी रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर किया है। रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी पर राजपाल यादव कहते हैं, ‘ ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं। इनको काउंसलिंग की जरूरत है।’

  • Feb 13, 2025 7:20 AM

    कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शुरू की पढ़ाई-लिखाई

    सोशल मीडिया पर मोनालिसा की एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा पढ़ना-लिखना सिखा रहे हैं. सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साइन किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है ऐसे में जो पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं वो समाज से पिछड़ जाते है वायरल गिर्ल मोनालिसा भी वैसी ही है, जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बने...'

  • Feb 13, 2025 7:19 AM

    महाकुंभ पहुंचे सुनील शेट्टी, ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती

    अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को महाकुंभ नगर पहुंचे। वह महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से अभिभूत नजर आए। कहा कि सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है, वह अद्भुत है। दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना, वाकई यह सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती। सुनील शेट्टी यहां अरैल स्थित नंदी सेवा संस्थान पहुंचे। वहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुंभ में आकर यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज गंगा नहा लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X