CCL 2025: बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे ये कदम, CCTV से लेकर भीड़ संभालने तक किया ये काम

CCL 2025

CCL 2025: राचकोंडा पुलिस ने उप्पल के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आने वाला सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। राचकोंडा पुलिस कमिश्नर सुधीर बाबू ने कहा कि CCL के आने वाले ग्यारहवें सेशन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इन मैचों में 14 और 15 फरवरी को हर रोज दो टी20 मैच होंगे।

सुरक्षा उपायों का लिया गया जायजा

सीसीएल कॉर्डिनेटर और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, आयुक्त ने अलग-अलग भाषाओं के फिल्मी सितारों की हिस्सेदारी के कारण बड़ी भीड़ की उम्मीद करते हुए मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया।

सीसीटीवी सुरक्षा पर दिया गया ध्यान
उन्होंने कहा- "स्टेडियम के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया जाएगा।" सुरक्षा व्यवस्था में पूरे इवेंट पर सीसीटीवी निगरानी, ​रिफ्रेशमेंट और खाने की चीजों के पैसे निर्धारित करने पर सख्त नियम शामिल हैं। पुलिस ने दर्शकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मैनेज्ड पार्किंग व्यवस्था की भी प्लानिंग बनाई है, साथ ही मीडिया पास जारी करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू किए हैं।

भीड़ के मैनेजमेंट पर भी दिया जाएगा ध्यान

सुधीर बाबू ने अधिकारियों को डायरेक्शन दिया कि वे किसी भी अप्रिय घटना को रोकें और दर्शकों को कम से कम असुविधा हो। प्रोग्राम की सेलिब्रिटी प्रकृति को देखते हुए भीड़ के मैनेजमेंट पर स्पेशल ध्यान दिया जाएगा। पुलिस विभाग इन सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्टेडियम अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की प्लानिंग बना रहा है।

सुरक्षा के लिए ली गई बैठक

बैठक में एसबी डीसीपी जी नरसिम्हा रेड्डी, ट्रैफिक डीसीपी मल्लारेड्डी और सीसीएल फाउंडर विष्णु वर्धन इंदुरी के साथ सीनियर पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जीएचएमसी, बिजली और रेवेन्यू के साथ कई विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों को ढंगे से मैनेजमेंट और भीड़ प्रबंधन के लिए सीसीएल प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: celebrity cricket league
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X