Ranveer Allahabadia के कमेंट के बाद Kapil Sharma भी आए रडार पर, कॉमेडियन का पुराना जोक पड़ सकता है भारी!

Kapil Sharma

Kapil Sharma Trolled: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया कॉन्ट्रोवर्शियल एपिसोड के लिए भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इंडियाज गॉट लेटेंट का बहुचर्चित एपिसोड नहीं देखा है, जिसे अब यूट्यूब से हटा दिया गया है, रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को अपने जीवन के बाकी दिनों में हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या इसे हमेशा के लिए बंद करने के लिए एक बार शामिल होंगे?"

Kapil Sharma का कमेंट

पब्लिकली इसकी ट्रोलिंग के बाद, रणवीर, समय और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं, जो इस एपिसोड में जज भी थे। विवाद ने समय रैना को अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटाने के लिए भी मजबूर किया। इस हंगामे के बीच कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्हें अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो में 'मां-बाप की कबड्डी' कमेंट के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बीच Virat Kohli ने Ranveer Allahbadia को किया अनफॉलो?

Kapil Sharma का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा बच्चों के क्रिकेट मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठने का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं कि 'अर्चना जी हमारे देश में दो चीजों का बहुत क्रेज है। एक फिल्मों का और दूसरा क्रिकेट का। बंदा बोर्ड के एग्जाम देने के लिए कभी चार बजे नहीं उठता, अगर क्रिकेट का लाइव टेलिकास्ट हो तो 4 बजे उठकर बैठ जाता है और कई तो इतने शौकीन होते हैं कि रात को 2 बजे उठ जाते हैं... क्रिकेट देखने के लिए। क्रिकेट का मैच शुरू होना होता है चार बजे और फिर ये मां-बाप की कबड्डी देखकर सो जाते हैं। मतलब मां-बाप लड़ रहे होते हैं कई बार।'

यह भी पढ़ें- Fact Check: Deepika Padukone ने अपनी बेटी दुआ की दिखाई झलक? नन्हीं परी को गोद में लेकर लुटाया प्यार!

लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

इस क्लिप को नेटिजन्स से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। उनमें से कुछ ने कपिल शर्मा पर बैन लगाने की मांग की है और कहा है कि उन्हें भी समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया की तरह ही ट्रीट किया जाना चाहिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर कपिल का बचाव करने वाले कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कपिल मजाकिया और होशियार हैं। कबड्डी का मतलब माता-पिता के बीच लड़ाई भी हो सकता है। कपिल ने एक मजाक किया और इसे दर्शकों की इमेजिनेशन पर छोड़ दिया। रणवीर ने एक खराब मजाक को बड़े पैमाने पर, साफ तौर से कहा वो भी सिर्फ यह दिखाने के लिए कि वे कूल हैं।"

यह भी पढ़ें- Zomato ने अपने नए AD में कर दी भारी गलती, सिंगल लोगों के लिए किया अश्लील फोटोज का इस्तेमाल

सेलेब्स के रिएक्शन

रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बीच, एआर रहमान, बोनी कपूर, राजपाल यादव, वीर दास के साथ कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। हाल ही में 'छावा' म्यूजिक लॉन्च इवेंट में, एआर रहमान ने यूट्यूबर्स पर कटाक्ष किया। जब उनसे उनके म्यूजिक की डिटेलिंग करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया, तो एआर रहमान ने मुंह बंद करने वाले इमोजी से शुरुआत की। उन्होंने फिर कहा, "पिछले हफ्ते हम सभी ने देखा कि मुंह खोलने पर क्या होता है।"

यह भी पढ़ें- फिल्मों की टिकट को लेकर संसद में खूब भड़कीं Jaya Bachchan, कहा- 'आपलोग बकवास करते हैं'

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी विवाद पर अपने विचार शेयर किए। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने जो किया है वह सही नहीं है। एक सीमा और सेल्प-सेंसरशिप होनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब उन चीजों को बोलना नहीं है जो पब्लिकली से एक्सेप्टेबल नहीं हैं। आप जो भी कहना चाहते हैं, उसे अपने प्राइवेट प्लेस पर कहें। आपको अटेंटिव और डिसिप्लिन्ड रहने की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- मुंबई पहुंचने के बाद निखरती जा रही महाकुंभ की Monalisa की खूबसूरती? सामने आई तस्वीरें देखकर लोग हुए हैरान!

अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर राजपाल यादव ने कला में गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने स्थिति को "शर्मनाक" भी बताया और कंटेंट को अस्वीकार किया। यादव ने कहा, "ऐसे वीडियो देखना बहुत शर्मनाक है। हमारा देश संस्कृति का देश है। जब मैं ऐसे वीडियो देखता हूं तो मुझे शर्म आती है।" यादव ने युवाओं में "सस्ती लोकप्रियता" की चाहत की भी आलोचना की।

यह भी पढ़ें- Viral Video: माता-पिता को लगातार मार रही थी बेटी, पैरेंट्स ने किया पुलिस के हवाले और थाने में हुआ ऐसा ड्रामा

यह भी पढ़ें- हैंडसम हंक Salman Khan को देख खुद को रोक नहीं पाई जर्नलिस्ट, पूछा- 'आप कल रात को क्या कर रहे हो?'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X