Zomato ने अपने नए AD में कर दी भारी गलती, सिंगल लोगों के लिए किया अश्लील फोटोज का इस्तेमाल

Zomato New Ad Controversy: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस दौरान सभी मार्केटिंग टीमें अपने-अपने प्रॉडक्ट बेचने में लग गई हैं और इस रेस को जीतने के लिए जोमैटो ने तो हद ही पार कर दी है। इस कंपनी ने एक ऐसा कैंपेन बनाया है, जिसे देखकर लोग कंपनी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
Zomato का कॉन्ट्रोवर्शियल एड
ये ऐड कंपनी जोमैटी की कंपनी ब्लिंकइट (Blinkit) का है। ये कंपनी दावा करती है कि ये जरूरी सामान को कस्टमर तक 10 मिनट में पहुंचा सकती है। वैलेंटाइन वीक के दौरान ब्लिंकइट हर बार अपना जोरो-शोरों से प्रचार करता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं था लेकिन खुद से प्यार करने वाले कॉन्सेप्ट ने एक बदसूरत मोड़ ले लिया, जिसकी वजह से कंपनी को ट्रोल किया जा रहा है।
लोगों के चौंकाने वाले रिएक्शन
इस ऐड कैंपेन में लिखा है प्राउडली सिंगल और साथ ही इसमें टिश्यू पेपर और लोशन की तस्वीर बनी हुई है। इस कैंपेन को देखने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'जिम्मेदारी लो और कंपनी बंद करवाओ' दूसरे यूजर ने लिखा- 'छी यार ये जनरेशन पहले ही बर्बाद है, ये सब चीजें देखकर और बर्बाद हो जाएंगे।' तीसरे यूजर न लिखा- 'क्या हो रहा है दुनिया में समझ ही नहीं आ रहा।' एक और यूजर ने लिखा- 'रणवीर और समय बच जाएंगे अब, नया मुद्दा मिल गया अब पॉलिटिशियन को'। एक यूजर ने लिखा कि कंपनी को बैन कर देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











