Viral Video: माता-पिता को लगातार मार रही थी बेटी, पैरेंट्स ने किया पुलिस के हवाले और थाने में हुआ ऐसा ड्रामा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियोज आते रहते हैं। चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक महिला को छह पुलिस कॉन्स्टेबल संभालती हुई नजर आ रही हैं।
एक नारी सब पर भारी
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक जमीन पर लेटी हुई है और उसे कुछ महिला कॉन्स्टेबल उठाने की कोशिश कर रही हैं। फिर महिला कॉन्स्टेबल उस लड़की को कुर्सी पर बैठाती हैं। महिला कॉन्स्टेबल उस महिला से सवाल पूछती हैं लेकिन वो तुरंत सवाल पूछने वाली कॉन्स्टेबल को लात मारती है और फिर दूसरी महिला कॉन्स्टेबल उसे थप्पड़ मारती है। सभी महिला पुलिसकर्मी मिलकर उस महिला को संभालने की कोशिश करती हैं।
माता-पिता ने बेटी को पुलिस को सौंपा
वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि माता-पिता ने इस लड़की को पुलिस को सौंप दिया क्योंकि ये लड़की काफी समय से अपने पैरेंट्स को मार रही थी। ये लड़की फिजीकली काफी स्ट्रॉन्ग है और आप देख सकते हैं छह महिला पुलिसकर्मी भी मिलकर इसे संभाल नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में जिन हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है, उसे देखकर लग रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक के मैंगलोर का है।
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'इसे डॉक्टर की जरूरत है पुलिस की नहीं।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'पुलिस ने ऐसी चीज की रील कैसे बना ली, क्या उन्होंने परिवार की परमिशन ली? इसे मदद की जरूरत है।' एक और यूजर ने लिखा- 'ये लड़की स्ट्रॉन्ग नहीं है बाकि सब कमजोर हैं।'
एक यूजर का दावा
वहीं इस वीडियो पर एक यूजर ने दावा किया कि उन्हें पता है कि बाद में क्या हुआ। महंतेश नाम के यूजर का दाव था- 'मेडिकल जांच में पता चला है कि उसके खून में नशीले पदार्थों की मात्रा बहुत ज्यादा थीं। और उसे 2 दिन तक मेडिकल निगरानी में रखा गया, उसके बाद वह नॉर्मल हो गई...! वह बाहरी है, इसलिए बाद में सभी प्रक्रियाओं के साथ उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।'


Click it and Unblock the Notifications











