दो दिन में 'किक' ने कमाए 50 करोड़, ईद अभी बाकी है...
फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के अंदर ही जबरदस्त कमाई करके बाजार में तेजी ला दी है जबकि ईद अभी बाकी है। मालूम हो कि फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन ही 35 करोड़ की कमाई करके इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया था।
'किक' के लिए एडंवास बुकिंग पहले से हो चुकी है लेकिन अब भी टिकटों को लेकर मारा-मारी मची हुई है। आपको बता दें कि फिल्म को पहली बार निर्देशित किया है साजिद नाडिया वाला तो वहीं फिल्म में पहली बार सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म में इसके अलावा रणदीप हु्ड्डा, नवाजुद्दीन सिद्धिकी और नरगिस फाखरी भी हैं।
रिव्यू चेतन भगत की कलम से लिखी और हिशेम रेशमिया के संगीत से सजी फिल्म किक का इंतजार लोगों के अलावा बॉलीवुड के लोगों को भी था आम लोगों की तरह बॉलीवुड ने भी फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ की।
फिल्म में सलमान खान डेविल के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का भी तड़का लगा है। कुल मिलाकर फिल्म ने सफलता का परचम लहरा दिया है देखते हैं कि फिल्म 100, 200, 300, 400 में कौन सा आंकड़ा छूती है।


Click it and Unblock the Notifications












