वो जिंदगी ही क्या जिसमें किक ना हो- फिल्म रिव्यू
निर्माता- साजिद नाडियावाला
निर्देशक- साजिद नाडियावाला
अभिनेता- सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रणदीप हुड्डा, मिथुन चक्रवर्ती
किक, बहुत ही आम सा शब्द लेकिन इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस के लिए ये बहुत ही खास शब्द बनने वाला है क्योंकि इस शुक्रवार अपने भाई यानी सलमान खान की फिल्म किक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक किक है। सलमान खान के फैंस के लिए साजिद नाडियावाला द्वारा निर्देशित किक इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है और जहां तक बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो अभी तक जो रिस्पॉंस देखने को मिल रहा है उस हिसाब से किक फिल्म अब तक की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
वो अपनी ईदी लेने आ गया है!
कहानी- सलमान खान की फिल्म हो और कहानी की बात करें तो थोड़ा सोचना पड़ता है। चूंकि ये सलमान खान की फिल्म है तो फिल्म में वो सारे मसाले हैं जो कि एक सलमान खान का फैन चाहता है लेकिन कहानी को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था। फिल्म की शुरुआत होती है शायना (जैकलीन फर्नांडीज) से जो कि अपने पिता के कहने पर हिमांशू त्यागी (रणदीप हुड्डा) से मिलती है, जो कि पुलिस इंस्पेक्टर है और डेविल को ढूंढ रहा है। शायना हिमांशू से अपने पहले प्यार देवी लाल सिंह (सलमान खान) के बारे में बताती है जो कि अपनी जिंदगी में किक की तलाश में कहीं भी ठहर नहीं पाता।
हिमांशू का ये डेविल कौन है और उसे हिमांशू पकड़ पाता है या नहीं, शायना अपने देवी लाल को भूलकर हिमांशू को अपना पाती है या नहीं यही है किक की कहानी। फिल्म के कुछ खास पहलू इस तरह हैं-


Click it and Unblock the Notifications











