ओवरसीज मार्केट में भी छाई 'किक', यूएस-कनाडा में धांसू ओपनिंग
वहीं दुबई में भी सलमान खान की फिल्म को अच्छी शुरूआत मिली है, वैसे भी दुबई में सलमान खान बहुत ज्यादा लोकप्रिय है इसलिए उनकी फिल्म का इंतजार यहां बेताबी से हो रहा था। यही हाल यूके, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का भी है।
दुबई में भी सलमान खान की फिल्म को अच्छी शुरूआत मिली है
फिल्म ने घरेलू सिनेमाघरों में पहले दिन 35 करोड़ की कमाई करके साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
लोगों को फिल्म के गाने, एक्शन और अभिनय सभी कुछ रास आ रहा है।'किक' के लिए एडंवास बुकिंग पहले से हो चुकी है लेकिन अब भी टिकटों को लेकर मारा-मारी मची हुई है। आपको बता दें कि फिल्म को पहली बार निर्देशित किया है साजिद नाडिया वाला तो वहीं फिल्म में पहली बार सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म में इसके अलावा रणदीप हु्ड्डा, नवाजुद्दीन सिद्धिकी और नरगिस फाखरी भी हैं।
चेतन भगत की कलम से लिखी और हिशेम रेशमिया के संगीत से सजी फिल्म किक का इंतजार लोगों के अलावा बॉलीवुड के लोगों को भी था आम लोगों की तरह बॉलीवुड ने भी फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications












