..................... Salman Khan’s film Kick opens with Rs 35 crore, but fails to beat Aamir Khan’s Dhoom 3 at the Box Office. - Hindi Filmibeat

'किक' ने पहले दिन ही रचा इतिहास, बंपर ओपनिंग का बनाया रिकार्ड

शुक्रवार को पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटड मूवी 'किक' रिलीज हुई है। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। फिल्म के टिकट पहले से ही लोगों ने एडंवास में खरीद रखे थे। उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 35 करोड़ की कमाई करके इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'किक' ने पहले दिन ही रचा इतिहास, बंपर ओपनिंग का बनाया रिकार्ड

लोगों फिल्म देखने के लिए बुरी तरह से पगलाए हुए हैं। आपको बता दें कि 'किक' सलमान खान की सारी फिल्मों से सबसे अच्छी ओपनिंग की है लेकिन वो आमिर खान की फिल्म धूम 3 का रिकार्ड नहीं तोड़ पायी है।

'किक' के लिए एडंवास बुकिंग पहले से हो चुकी है लेकिन अब भी टिकटों को लेकर मारा-मारी मची हुई है। आपको बता दें कि फिल्म को पहली बार निर्देशित किया है साजिद नाडिया वाला तो वहीं फिल्म में पहली बार सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म में इसके अलावा रणदीप हु्ड्डा, नवाजुद्दीन सिद्धिकी और नरगिस फाखरी भी हैं।

चेतन भगत की कलम से लिखी और हिशेम रेशमिया के संगीत से सजी फिल्म किक का इंतजार लोगों के अलावा बॉलीवुड के लोगों को भी था आम लोगों की तरह बॉलीवुड ने भी फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ की।

फिल्म में सलमान खान डेविल के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का भी तड़का लगा है। कुल मिलाकर फिल्म ने सफलता का परचम लहरा दिया है देखते हैं कि फिल्म 100, 200, 300, 400 में कौन सा आंकड़ा छूती है।

एक नजर नीचे की स्लाइडों में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X