जिया खान की मौत के तार जुड़े सलमान से...
इससे पहले की आप लोग अपना दिमाग दौड़ाये तो हम पहले ही बता देते हैं कि सलमान खान का इस घटनाक्रम से कुछ लेना-देना नहीं है। और ना ही सलमान और जिया की कोई दोस्ती या पहचान थी। दरअसल सीएनएन आईबीएन के मुताबिक जिया खान और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच में किसी तीसरे को लेकर खटपट चल रही थी।
जिया एक बहुत ही इमोशनल इंसान थीं, डिप्रेशन में तो वह बहुत पहले से ही अपने करियर की नाकामयाबी की वजह से थीं लेकिन जब सूरज की मोहब्बत में भी उन्हे नाकामी मिली तो उन्होंने जिंदगी की ही खत्म करने का फैसला ले लिया। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन यहां आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान सूरज पंचोली को बहुत जल्द हीरो बनाने जा रहे थे ।
पिछले दिनों खबर आयी थी कि साल 1983 की सुपर डूपर हिट फिल्म हीरो की रीमेक सलमान खान बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम वह बदलकर तू मेरा हीरो रखेंगे,जिसके जरिये वो हिंदी फिल्मों के दो बड़े स्टार के पुत्र और पुत्री को लांच भी करेंगे। और यह स्टार हैं आदित्य पंचोली और सुनील शेट्टी। आदित्य पंचोली का बेटा सूरज और सुनील शेट्टी की बेची आतिया शेट्टी पर्दे पर जैकी श्राफ और मिनाक्षी शेषाद्री का रोल निभायेंगे।
लेकिन फिल्म हीरो के हीरो बनने से पहले ही सूरज पंचोली आज जिया खान के रियल हीरो के रूप में प्रचारित हो गये हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि जिया खान की मौत के तार जुड़े सलमान खान से।
मालूम हो कि सीएनएन-आईबीएन के मुताबिक पुलिस ने जिया की मौत के सिलसिले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज से भी पूछताछ कर रही है क्योंकि जिया के मोबाइल पर आखिर कॉल 10: 53 मिनट पर सूरज का ही है।
जिसके बाद रात 11 बजे जिया ने खुद को फांसी लगा ली।कहा जा रहा है कि सूरज और जिया एक-दूसरे के काफी करीब थे, सुनने में यह भी आ रहा है कि जिया और सूरज पिछले कुछ समय से डेटिंग भी कर रहे थे लेकिन इस बात की पुष्टि दोनों ही परिवार की ओर से नहीं हुई है।जिया जैसे कई हैं जिन्होंने असमय मौत को गले लगाया?


Click it and Unblock the Notifications
