जिया खान की आत्महत्या: पैसा.. प्यार या धोखा.???
एक बार फिर से साबित हो गया है कि बाली उमर का प्यार, कच्ची उम्र में स्टारडम और हद से ज्यादा नाकामयाबी इंसान को बेहद कमजोर बना देती है। जी हां हम यह बाते जिया खान के संदर्भ में कही है जिसने अपनी आत्महत्या से सबको निशब्द कर दिया है। यह घटना क्यों हुई किस लिए हुई, इस बारे में तो पर्दा आज नहीं कल उठ ही जायेगा क्योंकि पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है।
लेकिन जो बातें निकल कर सामने आ रही है उससे तो यही लगता है कि जिया खान की मौत पैसा.. प्यार और धोखा.. की कहानी है। कहा जा रहा है कि जिया अपने करियर की नाकामयाबी की वजह से पिछले काफी समय से परेशान थीं, क्योंकि बिना करियर के जिया के पास पैसा भी नहीं था.. उसके बाद उनकी और सूरज पंचोली, जो कि जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र हैं और बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर चमकने को तैयार हैं, पिछले काफी समय से एक-दूसरे की प्रेमलीला में व्यस्त थे लेकिन हालिया दिनों में उनके और सूरज के बीच में किसी बात से खटपट चल रही थी, जिसकी वजह से जिया को प्यार में भी नाकामयाबी हाथ लगी थी।
मात्र 19 साल में अमिताभ बच्चन के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली जिया के बारे में दो महीने पहले एक बड़ी ही अजीब खबर सुनने को मिली थी कि जिया खान ने गुपचुप तरीके से विदेश में अपने से 15 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर ली है, जिस पर काफी चर्चा हुई थी लेकिन जिया ने शादी पर कोई भी टिप्पणी नहीं की थी। हो सकता है कि इन बातों का जिया की मौत से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन फिर जिया की शादी की खबर क्यों आयी? यह एक सोचने वाली बात है।
तो वहीं जिया की मां ने साफ किया है कि जिया किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन वह सूरज पंचोली ही है इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज बॉलीवुड में फिर एक कम उम्र की कातिल हसीना ने अपने जीवन को अपने ही हाथों से कत्ल कर दिया है। लेकिन इस कत्ल का कारण क्या है..इसे जानने को हर कोई परेशान है।
लोग सोचने को मजबूर है कि मायानगरी की दुनिया जितनी दूर से सुंदर नजर आती है उससे कहीं ज्यादा मायावी और खौफनाक है जिसमें हर कोई जी नहीं सकता है। देखते हैं कि जिया खान की मौत की गुत्थी सुलझती भी है कि नहीं..या फिर भी चार दिन की चर्चा के बाद एक बार फिर से जिया खान भी अनसुलझी पहेली की तरह किताबों के पन्नों में बंद हो जाती है।
आईये आपको दिखाते हैं अभिनेता सूरज पंचोली की तस्वीरे जिनसे रात 10: 53 मिनट पर आखिरी बार जिया खान ने फोन पर बात की थी और उसके बाद रात 11 बजे खुद को फांसी लगा ली।


Click it and Unblock the Notifications











